H-1B VISA: अमेरिका द्वारा हाल ही में H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर का अतिरिक्त भारी शुल्क पर विदेश मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी गई है। इस दौरान विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि ‘उसने अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना का संज्ञान लिया है. मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास लगातार अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में है’.
अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में भारतीय दूतावास
हाल में अमेरिका द्वारा H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए शुल्क पर विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि ‘H1B वीजा मामले में विदेश मंत्रालय और वॉशिंगटन डीसी स्थित हमारा दूतावास लगातार अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में हैं। नए कदम उठाए जाने के बाद अमेरिकी पक्ष की ओर से स्पष्टीकरण FAQ जारी किए गए हैं। वहीं विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि हालात अभी भी पूरे साफ नहीं है और हम विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, इससे जुड़े उद्योग जगत सहित सभी हितधारकों को एक माह का समय अपनी टिप्पणियां देने के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें- H-1B वीजा को लेकर नया अपडेट, डोनाल्ड ट्रंप इस सेक्टर को दे सकते हैं 1 लाख डॉलर फीस से छूट
1 लाख डॉलर की लगाई गई थी अतिरिक्त फीस
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बीती 20 सितंबर को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करके जारी करके नए H-1B वीजा आवेदकों को 1 लाख डॉलर अतिरिक्त फीस लगाई गई थी। ट्रंप प्रशासन की ओर से कहा गया था कि इस फीस के बाद ही उन्हें वीजा मिलेगा. ट्रंप सरकार के इस फैसले से इंजीनियरिंग, टेक और साइंस इंडस्ट्री हिल गई है. माइक्रोसॉफ्ट, ऐप्पल, अमेजोन समेत दुनिया की बड़ी कंपनियों को झटका लगा था, क्योंकि अब उन्हें H-1B वीजा फीस धारकों को हायर करने के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा. वहीं बता दें कि अमेरिका में लगभग 70 प्रतिशत H-1B वीजा धारक भारतीय हैं. इसलिए भारतीयों पर ट्रंप सरकार के नए फैसले का सबसे ज्यादा असर पड़ा है.
यह भी पढ़ें- H-1B Visa की फीस में हुए बदलाव से इंडिया को लगा बड़ा झटका, IT Services में इतने परसेंट की कटौती!
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
24 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines