नई दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने देश में 5जी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। इस साल 26 नवंबर तक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 20,980 बेस स्टेशन सेवाएं स्थापित की जा चुकी हैं। सोमवार को यह बयान संचार राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान ने संसद में दिया।
और पढ़िए – केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान, कहा-अगले मानसून सत्र तक टेलीकॉम व डिजिटल डेटा पर आएंगे बिल
जानकारी के मुताबिक भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी द्वारा 5जी टावरों पर पूछे गए साल पर राज्यमंत्री ने कहा कि टीएसपी प्रति सप्ताह औसतन लगभग 2,500 बेस स्टेशन स्थापित कर रहे हैं। दिल्ली में सबसे अधिक 5G बेस स्टेशन 5,829 (938 Airtel, 4,891 Reliance Jio) में स्थापित किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में कुल 4,051 बेस स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
और पढ़िए – ‘जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए’ विदेश मंत्री जयशंकर ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर किया पलटवार
चरणबद्ध तरीके से रोलआउट
आगे राज्यमंत्री ने कहा कि टीएसपी ने 1 अक्टूबर, 2022 से देश में 5जी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में बिना किसी अतिरिक्त लागत के 5जी सक्षम उपकरणों वाले अपने ग्राहकों को 5जी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में टीएसपी द्वारा 5जी यूजर्स की अलग से गणना नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल 15 जून को जारी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित करने के नोटिस और लाइसेंस की शर्तों के अनुसार, आवंटन की तारीख से चरणबद्ध तरीके से पांच साल की अवधि में रोलआउट दायित्वों को पूरा किया जाना आवश्यक है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी के गढ़ में सपा से टक्कर
56 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
8 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
9 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
10 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
11 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
12 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
15 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines