---विज्ञापन---

देश angle-right

COVID-19: नए नियम लागू होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट, कही यह बड़ी बात

COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया सोमवार रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने COVID-19 परीक्षण और स्क्रीनिंग सुविधा की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा उच्च जोखिम वाले देशों के अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से भारत आने से पहले एयर सुविधा पर […]

---विज्ञापन---

COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया सोमवार रात दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने COVID-19 परीक्षण और स्क्रीनिंग सुविधा की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा उच्च जोखिम वाले देशों के अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से भारत आने से पहले एयर सुविधा पर अपनी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। हम सभी हवाईअड्डों पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से 2% का कोविड-19 के लिए औचक परीक्षण कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Corona Update: भारत में कोरोना के केस में कमी, 24 घंटे में आए 134 नए मामले

इससे पहले आज दोपहर में केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 7 देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। यह टेस्ट यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से करीब 72 घंटे पहले करवाना होगा। इसकी रिपोर्ट की सूचना भी देनी होगी।

---विज्ञापन---

चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से आने वाले लोगों को जांच करवाना अनिवार्य होगा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं। अकेले केरल में करीब 1500 कोरोना के एक्टिव केस हैं। देश में कुल एक्टिव मामले 2670 हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 02, 2023 09:11 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola