Mimi Chakraborty Resigns : देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। दलों में जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को अपना त्यागपत्र सौंपा है।
बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने साल 2019 में जादवपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। ममता बनर्जी को इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने कहा कि वह अपनी संसदीय सीट के टीएमसी नेतृत्व की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। हालांकि, उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर को न भेजकर सीएम ममता बनर्जी को भेजा है। ऐसे में यह उनके इस्तीफे की सिर्फ घोषणा है, न कि इसे इस्तीफा माना जाएगा।
यह भी पढे़ं : I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से Mamata Banerjee का किनारा, बोलीं- मुझे नहीं आया फोन
काम करें या नहीं, फिर राजनीति में आलोचना होगी : मिमी चक्रवर्ती
मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि मेरे लिए राजनीति नहीं है। अगर आप किसी की मदद करते हैं या फिर किसी को प्रोमट करते हैं तो आपकी आचोलना होगी। आप काम करें या नहीं, फिर भी राजनीति में आपकी निंदा जरूर होगी। मैं एक राजनेता के साथ अभिनेत्री भी हूं। मेरी समान जिम्मेदारियां हैं। मैंने साल 2022 में भी सांसद पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया था, लेकिन उस वक्त सीएम बनर्जी ने खारिज कर दिया था। अब मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है। अब वो जो कहेंगी, उसके बाद मैं आगे की प्रक्रिया पूरी करूंगी।
कई बंगाली फिल्मों में काम चुकी हैं मिमी चक्रवर्ती
बंगाली इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली हैं। उनका जन्म 11 फरवरी 1989 को हुआ था। उन्होंने साल 2012 में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखी थी। उनकी पहली फिल्म चैंपियन थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई बंगाली फिल्मों में काम किया।
यह भी पढे़ं : ‘यह आपका पार्टी कार्यालय नहीं है…’, बीजेपी विधायकों पर क्यों आगबबूला हुईं ममता बनर्जी?
मिमी चक्रवर्ती ने बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से हराया था
इसे देखते हुए टीएमसी ने पिछले लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती को अपना प्रत्याशी बनाया था। मोदी लहर में भी मिमी चक्रवर्ती ने बीजेपी के प्रत्याशी अनुपम हाजरा को हरा दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी लोकप्रियता और ममता बनर्जी के नाम पर 2 लाख 55 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।
ममता बनर्जी को लेना है फैसला
लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी के लिए मिमी चक्रवर्ती का इस्तीफा बड़ा झटका है। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी के पाले में मिमी के इस्तीफे की गेंद है और अब उन्हें ही फैसला लेना है। वहीं, ममता ने पहले ही अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। ऐसे में पार्टी के लिए मिमी चक्रवर्ती एक मजबूत उम्मीदवार हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 mins ago'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
28 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
38 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
42 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines