Uttar Pradesh News: पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में एक सीट पर भाजपा की हार सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही थी। 2024 में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में इसे खूब भुनाया था। लेकिन इसके बावजूद अयोध्या की फ़ैजाबाद सीट पर उसे हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की। अब भाजपा ने उस करारी का हार बदला ले लिया है।
भाजपा की जीत तय
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम भी सामने आ रहा है। भाजपा ने यहां अच्छी-खासी बढ़त बना रखी है और सपा को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की जीत लगभग तय है। समाजवादी पार्टी ने अजीत प्रसाद को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा रहा, जो अवधेश प्रसाद जैसा चमत्कार करने में नाकाम रहे हैं।
अभी क्या है स्थिति?
मिल्कीपुर में 11 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान काफी आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 58221 वोट मिले हैं, जबकि सपा के अजीत प्रसाद को 27202 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह, भाजपा ने अयोध्या में हुई हार का बदला ले लिया है। अयोध्या में उसकी शिकस्त का विपक्ष ने काफी मजाक उड़ाया था।
क्यों हुआ उपचुनाव?
पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर से विधायक रहे अवधेश प्रसाद को फ़ैज़ाबाद से जीत मिली थी। इस कारण ये सीट खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव कराया गया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही आज इसका परिणाम आ रहा है। सपा को पूरी उम्मीद थी कि वह इस सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
25 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines