MiG-21 Squadron: चीन और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट पर अपग्रेटेड मिग-29 फाइटर जेट्स के एक स्क्वाडन को तैनात किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनगर एयरपोर्ट पर ‘डिफेंडर ऑफ द नॉर्थ’ यानी ट्राइडेंट्स स्क्वाड्रन को तैनात किया गया है। ट्राइडेंट्स ने मिग-21 स्क्वाडन की जगह ली है।
इंडियन एयरफोर्स के पायलट स्क्वाडन लीडर विपुल शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि श्रीनगर एयरपोर्ट की ऊंचाई अन्य मैदानी इलाकों की तुलना में अधिक है और ये कश्मीर घाटी के सेंटर में है। सीमा से निकटता के कारण मिग-29 फाइटर जेट की तैनात रणनीतिक रूप से बेहतर है।
उन्होंने बताया कि मिग-29 एवियोनिक्स से लैस है, जिसमें लंबी दूरी तक निशाना साधने वाली मिसाइलें हैं। उन्होंने कहा कि मिग-29 सुरक्षा से जुड़े सभी पैरामिटर्स पर खरा उतरता है, ये पाकिस्तान और चीन का मुकाबला करने में सक्षम है। बता दें कि मिग-21 कई साल तक कश्मीर घाटी में अपनी जिम्मेदारी वाले क्षेत्र की सफलतापूर्वक रक्षा की है। 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान इन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादी शिविरों पर हमले किए थे और एफ-16 को मार गिराने में भी कामयाब रहे थे।
अपग्रेडेशन के बाद और ताकतवर हुआ मिग-29
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपग्रेडेशन के बाद मिग-29 और ताकतवर हो गया है। इसे बहुत लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस किया गया है। साथ ही हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियारों से भी इसे अपग्रेड किया गया है। पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवम राणा के मुताबिक, अपग्रेटेड मिग-29 फाइटर जेट रात में अंधेरे के वक्त नाइट विजन चश्मे के साथ काम कर सकता है। उन्होंने बताया कि हवा में ईंधन भरने की क्षमता के कारण इसकी रेंज काफी ज्यादा है।
बता दें कि मिग-29 को 2020 के गलवान झड़प के बाद चीनी पक्ष से निपटने के लिए लद्दाख सेक्टर में तैनात किया गया था। इससे अलावा 1999 के कारगिल वॉर के दौरान मिग-29 ने मिराज-2000 को एस्कॉर्ट कर चुका है।
संबंधित खबरें
'भारत में स्वागत है एलोन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
26 mins ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
54 mins agoहूती हमलों का रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
1 hr agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
2 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
3 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
4 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
5 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines