नई दिल्ली: लोकसभा में महंगाई पर चर्चा चल रही थी, क्या तभी तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपना लाखों रुपये का बैग छुपाया? दावों के बीच वायरल होती एक वीडियो ने लोगों को हंसाने पर मजूबर कर दिया है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स कितने सक्रिय हैं, यह उसको भी प्रमाणित करता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें तृणमूल कांग्रेस की काकोली घोष दस्तीदार लोकसभा में बोल रही हैं और मोइत्रा उनके बगल में बैठी हैं। उस वीडियो के दौरान दावा किया गया कि जैसे ही दस्तीदार ने बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाया तो मोइत्रा ने जल्दी से अपना Louis Vuitton बैग टेबल के नीचे रख दिया।
इस वीडियो को अजीत दत्ता ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया, ‘जैसे ही महंगाई का मुद्दा उठाया गया, किसी का लुई वुइटन बैग जल्दी से बेंच के नीचे खिसका दिया जाता है।’
https://twitter.com/ajitdatta/status/1554081698237026305?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1554081698237026305%7Ctwgr%5Ecccddc255c0ee2f0af12f20baabe2e17ef92a2db%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Ftrending-news%2Fstory%2Fdid-tmc-s-mahua-moitra-hide-her-louis-vuitton-tote-bag-during-price-rise-debate-watch-viral-video-for-the-answer-1982741-2022-08-02
ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही इस वीडियो पर लोगों को बहुत हंसी आ रही है। #LouisVuitton भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। नेटिजन्स ने वीडियो को एक के बाद एक कई बार साझा किया है और टीएमसी सांसद को ट्रोल करने लगे। इसके साथ ही लोगों ने सिर्फ वीडियो का लुफ्त उठाया। वहां चर्चा के संबंध में लोगों का ज्यादा ध्यान नहीं था।
वायरल वीडियो में महुआ मोइत्रा जिस लुई वुइटन पर्स को नीचे रखती नजर आ रही हैं, उसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये है।
संबंधित खबरें
जर्मनी में इंजीनियरिंग करते हुए कैसे यूट्यूबर बन गए ध्रुव राठी?
2 mins ago'भारत के यूथ को कोई रोक नहीं सकता...', CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान
15 mins agoप्लेन में घुसकर पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को किया डिटेन
20 mins agoCJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
1 hr agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
1 hr ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 hr agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
2 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
2 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines