Microsoft Outage Impact On Indian Airlines : माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज में शुक्रवार को आई गड़बड़ी ने पूरी दुनिया की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। इसका सबसे ज्यादा असर एयरक्राफ्ट ऑपरेशंस पर पड़ा। भारत समेत दुनिया भर के एयरपोर्ट्स पर काम रोकना पड़ गया है और विमानों को जमीन पर उतार लिया गया है। भारतीय एयरलाइंस पर इसका असर ऐसा रहा कि अभी तक 200 से ज्यादा उड़ानें उनकी ओर से रद्द की जा चुकी हैं। आम तौर पर घरेलू एयरलाइंस के विमानों से भरा रहने वाला भारत का आसमान आज खाली-खाली रहा और इसमें कुछ विदेशी विमान ही उड़ान भरते नजर आए।
एयरपोर्ट्स पर किसलिए आ रही हैं ये समस्याएं?
बता दें कि यह दिक्कत विंडोज के लिए साइबर सिक्योरिटी उपलब्ध कराने वाली कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक’ की ओर से लाए गए एक सिक्योरिटी अपडेट की वजह से आ रही है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इससे जुड़ी शिकायतों से पटे पड़े हैं। दुनियाभर में कई विंडोज 10 यूजर्स अपने कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा कई बैंक और कंपनियां भी इससे प्रभावित हुई हैं। क्राउडस्ट्राइक के इंजीनियर्स की टीम इस दिक्कत को हल करने की कोशिशें कर रही है। बता दें कि इस समस्या की वजह से अमेरिका की तीन बड़ी एयरलाइंस को अपनी सभी फ्लाइट्स के संचालन पर रोक लगानी पड़ गई।
किस एयरलाइन की सबसे ज्यादा उड़ानें कैंसिल?
भारतीय एयरलाइंस पर भी इसका गंभीर असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय एयरलाइंस अभी तक 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर चुकी हैं। वहीं, बात करें उस एयरलाइंस की जिस पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ा है तो वह है इंडिगो। सस्ती घरेलू उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराने वाली भारतीय एयरलाइंस में से एक इंडिगो अभी तक अपनी 192 फ्लाइट्स कैंसिल कर चुकी है। इंडिगो ने इसे लेकर कहा कि पूरी दुनिया में चल रहे ट्रैवल सिस्टम आउटेज की वजह से फ्लाइट्स कैंसिल की जा रही हैं। रिबुक या रिफंड का ऑप्शन वेबसाइट पर अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। यह जल्द ही अवेलेबल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: विदेशी विमानों से भरा भारत का आसमान! Microsoft में आई गड़बड़ वजह
ये भी पढ़ें: क्या है CrowdStrike और कैसे करें समस्या का समाधान? जानिए सब कुछ
ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में चुराई साइकिल, 17 साल बाद भी सलाखों के पीछे शख्स!
ये भी पढ़ें: ट्रेन से प्लेन तक सब कुछ ठप; जानें दुनियाभर में कहां-कैसे मच गया हड़कंप?
संबंधित खबरें
फ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 mins agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
4 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
4 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
4 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
5 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines