Cybercrime News: साइबर सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूकता जगाने वाले गृह मंत्रालय के एक्स हैंडल साइबर दोस्त ने सोशल मीडिया पर वायरल एक पोर्न लेटर के बारे में लोगों को चेताया है। दरअसल इस लेटर के जरिए फर्जीवाड़ा करने वाले हैकर, रिसीवर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी और बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाकर फर्जीवाड़ा करते हैं।
21 अगस्त को अपने पोस्ट में साइबर दोस्त ने पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा कि ‘इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर’ ने कथित तौर पर एक लेटर जारी किया है। इसके जरिए रिसीवर पर कई आरोप लगाए जाते हैं और फिर उससे जवाब मांगा जाता है। साइबर दोस्त ने अपने पोस्ट में कहा कि यह लेटर फेक है और केंद्र सरकार की ओर से इस तरह का कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है।
खबरों के मुताबिक यह लेटर दो लेटरहेड से जारी किया गया है। एक लेटरहेड गृह मंत्रालय के नाम से है और दूसरा भारतीय पुलिस सेवा के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के नाम से है।
लेटर के साथ भेजे जा रहे ईमेल में हैकर एडीजी संदीप खीरवार, एडीजी हेडक्वार्टर और साइबर क्राइम एंड इकोनॉमिक ऑफेंस डिपार्टमेंट की ओर से यूजर के इंटरनेट प्रोटोकॉल की जांच का हवाला देते हैं। मेल में कहा जाता है कि एनालिसिस में पाया गया है कि आप गुप्त तरीके से ऑफिस या घर पर बैठकर जुवेनाइल पोर्नोग्राफिक वेबसाइट देख रहे हैं।
इसके साथ ही मेल में भी यह भी कहा जाता है कि गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के साथ मिलकर साइबर क्राइम से जुड़े सभी कॉम्प्लेक्स और संवेदनशील मामलों की जांच करता है। इनमें वे मामले भी शामिल हैं, जो महिलाओं और बच्चों से जुड़ी हैं।
आपको मिले लेटर तो क्या करें
तकनीक के जमाने में स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए एडवांस तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि घबराएं नहीं और किसी भी तरह के मामले में तुरंत साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराएं।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
6 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
20 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines