हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Alert: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की जताई संभावना

विज्ञापन

Meteorological Department issues warning for states:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 20 सितंबर से 24 सितंबर तक भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन राज्यों के लिए चेतावनी दी है। विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल कीे उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर कम दबाव के क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

वहीं, 20 से 22 सितंबर तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 21 से 23 सितंबर तक बिहार में और 22 से 24 सितंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम व्यापक वर्षा/आंधी और बिजली के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी की चेतावनी

साथ ही 20 और 21 सितंबर को ओडिशा और 21 और 22 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि 20 से 23 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/गरज के साथ छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया कि 20 से 22 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की/मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें