Meta Google Advertisements In Hindi : देश में राजनीतिक पार्टियां विज्ञापनों पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। पांच राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के दौरान नवंबर महीने में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर राजनीतिक विज्ञापनों की भरमार थी। ये विज्ञापन फ्री में प्रकाशित नहीं होते हैं। इसके लिए संबंधित राजनीतिक दलों को पैसे देने पड़ते हैं। शीर्ष 20 राजनीतिक विज्ञापनदाताओं ने सिर्फ नवंबर महीने में ही ऑनलाइन विज्ञापनों पर 40 करोड़ रुपये से अधिक लुटा दिए हैं। राजनीतिक दलों ने सिर्फ फेसबुक या इंस्टाग्राम (मेटा) पर 5.98 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि गूगल के माध्यम से 36.31 करोड़ रुपये में 15,405 राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित हुए थे।
भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाइयों की ओर से मेटा प्लेटफॉर्मों पर डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूप से विज्ञापनों पर 2.58 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि कांग्रेस ने 2.24 करोड़ रुपये का विज्ञापन दिया। वहीं, गगूल विज्ञापनों पर कांग्रेस ने 14.3 करोड़ रुपये, बीआरएस ने 12.1 करोड़ रुपये और भाजपा ने 4.16 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मेटा के तहत मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम सोशल आता है, जिसमें ऑनलाइन विज्ञापन प्रकाशित होता है।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में रेवंत रेड्डी, पूरा किया प्रमुख चुनावी वादा
गूगल विज्ञापनों पर 206.2 करोड़ रुपये खर्च
करीब 80 प्रतिशत धनराशि गूगल विज्ञापन पर खर्च की गई है। वीडियो विज्ञापनों पर 28.9 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि इमेज या तस्वीरों पर 20 प्रतिशत पैसे खर्च किए गए हैं। अगर गूगल विज्ञापनों की बात करें तो 20 फरवरी 2019 से लेकर अबतक 206.2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इनमें बीजेपी 49.4 करोड़ रुपये, डीएमके ने 21.3 करोड़ रुपये और कांग्रेस ने 4.6 करोड़ रुपये लुटाए हैं।
चुनाव में जमकर पैसे लुटाती हैं पार्टियां
अगर टॉप 20 राजनीतिक दलों के मेटा पेजों पर प्रकाशित विज्ञापनों पर नजर डालें तो अलग-अलग आंकड़े नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने 1,263 विज्ञापनों पर कुल 2.05 करोड़ रुपये लुटाए हैं तो वहीं बीजेपी ने 3,122 विज्ञापनों पर 1.53 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह पहली बार नहीं है कि जब कोई राजनीति पार्टी विज्ञापन दे रही है, जबकि हर चुनाव चाहे विधानसभा हो लोकसभा दोनों में सभी पार्टियां ऑनलाइन विज्ञापनों पर जमकर पैसे लुटाती है।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 mins agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
2 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
3 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
3 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
5 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
17 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines