प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट के चलते मेटा कंपनी बैकफुट पर आ गई है. मामला प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट को हटाने का है, जिसे भारत में ब्लॉक कर दिया गया था. लोगों ने सवाल उठाए तो मेटा कंपनी को माफी मांगनी पड़ी और बयान जारी करके स्पष्टीकरण देना पड़ा. भारत के लोगों ने मेटा कंपनी के बाल यौन शोषण वाले कंटेंट को बढ़ावा देने वाले इंस्टाग्राम के विज्ञापनों को लेकर भी सवाल उठाए. लोगों ने पूछा कि प्रधानमंत्री का पोस्ट हटाने का अधिकार किसने दिया. देश के IT अधिनियम की धारा 79 के उल्लंघन पर कंपनी ने क्या किया?
विरोध के बाद कंपनी ने बहाल की पोस्ट
मेटा ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो ब्लॉक किए जाने पर बयान जारी किया है. मेटा के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट और कंटेंट को गलती से हटा दिया गया था, लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है. भाजपा की IT और सोशल मीडिया की नेशनल इंचार्ज और महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता प्रीति गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट को भारत में प्रतिबंधित किए जाने का विरोध जताते हुए कंपनी से सवाल पूछे. उन्होंने एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने मेटा कंपनी को टैग करते हुए प्रधानमंत्री की पोस्ट पर सवाल पूछे.
मेटा कंपनी को टैग करके पूछा सवाल
प्रीति गांधी ने पोस्ट में लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं से जुड़ने के लिए अपना पहला सीधा सेल्फी वीडियो अपलोड किया और फेसबुक ने इसे प्रतिबंधित कर दिया? मेटा को यह अधिकार किसने दिया कि वह यह तय करे कि लाखों भारतीयों को क्या देखना चाहिए और क्या नहीं? यह सिर्फ कंटेंट मॉडरेशन नहीं. बल्कि यह कंपनी के वर्किंग, ट्रांसपेरेंसी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाता है. इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए कौन जवाबदेह है? किसी ने देखा नहीं या जरूरी नहीं समझा, जवाब दें!!!
मेटा कंपनी पूरी दुनिया को फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप उपलब्ध कराती है. कंपनी के CEO मार्क जकरबर्ग है, जिन्होंने साल 2021 में कंपनी का नाम बदलकर ऑफिशियल तौर पर मेटा रखा. भारत में मेटा कंपनी की सभी सोशल नेटवर्किंग साइट का बहुत बड़ा यूजरबेस है. वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेजों के करोड़ों फॉलोअर्स हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 105 मिलियन (10.5 करोड़) से ज्यादा, फेसबुक पर 61 मिलियन और वॉट्सऐप पर 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन उनका एक वीडियो इतने फॉलोअर्स तक नहीं पहुंचा.
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
58 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
5 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines