Mark Zuckerberg ने ऐसा क्या कहा? Meta को मांगनी पड़ गई भारत से माफी

Meta Apologised on Mark Zuckerberg Election Remark: मार्क जुकरबर्ग ने बीते दिनों भारतीय चुनाव पर सवाल खड़े किए थे। इसे लेकर देश में गहरा रोष देखने को मिल रहा था। वहीं अब जुकरबर्ग की मेटा कंपनी ने इस बयान से लिए भारत से माफी मांगी है।

Mark Zuckerberg News
विज्ञापन

Meta Apologised on Mark Zuckerberg Election Remark: फेसबुक और व्हॉट्सऐप जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक मार्क जुकरबर्ग का एक बयान विवादों में है। उन्होंने भारतीय चुनाव और मोदी सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद मोदी मंत्रिमंडल भी मुखर हो गया था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्क जुकरबर्ग के इस बयान की खुलेआम आलोचना की थी। वहीं अब जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने इस मामले पर माफी मांगी है।

मेटा ने क्या कहा?

मेटा कंपनी के उपाध्यक्ष शिवनाथ ठुकराल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से माफी मांगी है। उन्होंने लिखा आदरणीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी, मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि 2024 में भारत समेत कई देशों में सत्ताधारी पार्टियां दोबारा चुनाव नहीं जीत सकीं। उनका यह बयान कुछ देशों के लिए सही है, लेकिन भारत के लिए नहीं। हम अनजाने में हुई इस गलती के लिए माफी मांगते हैं। भारत मेटा के लिए बहुत अहम देश है और हम इसके इनोवेशन से भरे भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं।

विज्ञापन

मार्क जुकरबर्ग का बयान

बता दें कि हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया की कई सरकारों में अविश्वास पैदा हो गया था। 2024 दुनिया भर के लिए एक बहुत बड़ा चुनावी साल था। भारत जैसे कई देशों में चुनाव हुए और मौजूदा सरकारें हार गईं।

विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव ने दिया करारा जवाब

मार्क जुकरबर्ग के इस बयान पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का शामिल है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए जुकरबर्ग से कहा कि यह गलत जानकारी है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जुकरबर्ग से माफी की मांग की। ऐसे में मार्क जुकरबर्ग ने नहीं, लेकिन उनकी कंपनी मेटा ने प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांग ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ