अमर देव पासवान, पश्चिम बंगाल
West Bengal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को मन की बात के 103वें संस्करण के दौरान 77वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एक अनोखे विचार का हवाला दिया था। उन्होंने अमृत महोत्सव समारोह के दौरान ‘मेरी माटी- मेरा देश’ अभियान की घोषणा की थी। जो कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाला अभियान है।
ऐसे मे इस अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के आसनसोल के जिटी रोड मे भी भाजपा की राज्य स्तरीय महिला नेत्री सह भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल व जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी के नेतृत्व मे एक विशाल जुलुस यात्रा निकाली गई थी। पर उस जुलुस को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने बेरीकेट लगाकर रोक दिया था। साथ ही जुलुस मे शामिल भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी सहित कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ धक्का -मुक्की करते हुए उनको गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम को बदले की राजनीती बताया है। उनका कहना है कि यहां की पुलिस सत्ताधारी पार्टी तृणमूल का होकर काम कर रही है। और उनके इशारे पर इस अभियान को रोका गया है। वह अभियान जो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित के लिये शुरू किया था। उन्होने कहा कि दिल्ली मे तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी सहित उनके अन्य नेताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर यह कदम उठाया गया है। पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम की। वह ऊपर तक शिकायत करेंगे।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
7 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
7 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
10 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
11 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines