Medicine treat menopause lead to serious liver injury: पीरियड में ली जाने वाली दवा आपके लीवर और शरीर के विभिन्न अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। हाल ही में हुई एक रिचर्स के अनुसार पीरियड में ली जाने वाली दवा Veozah से लीवर पर नुकसान पहुंच रहा है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि इस दवा को लेने के बाद अगर महिलाओं को दस्त लगने, उल्टी आने, बैचेनी या ब्लड प्रेशर लगने की शिकायत हो तो उन्हें तुरंत अपने डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए और Veozah को लेना तुरंत बंद कर देना चाहिए।
महिलाएं करवाएं अपना ब्लड टेस्ट
दरअसल, अमेरिका की Food and Drug Administration (FDA) ने शुक्रवार को इस बारे में चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार पीरियड के दौरान ली जाने वाली दवा Veozah (fezolinetant) से लीवर को काफी घातक नुकसान पहुंचाने का खतरा है। एफडीए ने उन महिलाओं को अपना ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दी है जिन्हें इस दवा के खाने से पेट संबंधी कोई दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं।
महिला के पोस्टमार्टम से खुला दवा के साइड इफेक्ट का राज
एफडीए ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने ये निष्कर्ष एक महिला मरीज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद निकाला है। रिपोर्ट के अनुसार इस महिला ने मरने से 40 दिन पहले पीरियड होने पर Veozah दवा दी गई थी। एफडीए ने जोर डालते हुए कहा कि हम डॉक्टरों को सलाह देते है कि जिन महिला मरीजों को ये दवा दी जा रही है उनका हर दो माह के अंतराल में खून की जांच करवाई जाए। जो महिलाएं बिना डॉक्टर के परामर्श के ये दवा ले रही हैं उन्हें तुरंत इसे बंद करने की सलाह दी गई है।
गैर-हार्मोनल प्रिस्क्रिप्शन दवा है Veozah
जानकारी के अनुसार वेओजा (फेजोलिनटेंट) एक गैर-हार्मोनल प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसे मई 2023 में पीरियड के कारण होने वाले तेज दर्द और अन्य परेशािनयों को कम करने के लिए मंजूरी दी गई है। FDA के अनुसार, यह दवा न्यूरोकिनिन 3 (NK3) नामक दवा वर्ग में आती है। यह दिमाग में एस्ट्रोजन हार्मोन और न्यूरोकिनिन बी (NKB) नामक रसायन के बीच बैलेंस बनाने का काम करती है, जो मस्तिष्क और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है।
ये भी पढ़ें: एक दिन में ही उखाड़ दिए 23 दांत, 12 नए दिए लगा; फिर शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत
ये भी पढ़ें: कौन थे Archibald Blair? अब तक जिनके नाम पर था पोर्ट ब्लेयर का नाम, इस काम से बनाई थी अपनी अलग पहचान
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
6 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
7 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
10 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines