Smoking link to Menopause: महिलाओं के मासिक धर्म या पीरियड्स का बंद हो जाना (Menopause), डिप्रेशन और अनिद्रा स्मोकिंग यानी धूम्रपान से जुड़ा हुआ है। एक अध्ययन के मुताबिक दिल्ली में 11.6 प्रतिशत महिलाओं को समय से पहले या 40 वर्ष की उम्र से पहले मेनोपॉज का अनुभव हुआ है, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 8.06 प्रतिशत है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में बीएमसी साइकोलॉजी नामक पत्रिका में एक स्टडी प्रकाशित की गई।
इस स्टडी से पता चला है कि जिन महिलाओं को 40 साल की उम्र से पहले Menopause का अनुभव हुआ उनमें अवसाद और अनिद्रा के लक्षण थे। यह अध्ययन दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में सामाजिक चिकित्सा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रोफेसर संघमित्रा शील आचार्य के गाइडेंस में पीएचडी छात्र संपूर्ण कुंडू द्वारा किया गया। इसमें लगभग 31,435 महिलाओं ने भाग लिया। इनकी उम्र 45 साल और उससे अधिक थीं।
ये भी पढ़ें-Hospital और एंबुलेंस पर क्यों होता प्लस का निशान और रंग भी लाल, पीछे की कहानी बड़ी रोचक
सिगरेट या तंबाकू का असर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सिगरेट पीना या किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन करना आम बात है और इससे महिलाओं के प्रजनन जीवन को नुकसान पहुंचता है। कुल मिलाकर अध्ययन में समय से पहले मेनोपॉज पर महत्वपूर्ण परिणाम देखे गए।
रिपोर्ट के मुताबिक मेनापॉज अगर 40 साल की उम्र से पहले होती है तो इसे समय से पहले की श्रेणी में रखा जाता है। वहीं अगर यह 40 से 44 वर्ष की आयु के बीच होती है तो इसे अर्ली मेनापॉज कहा जाता है। आंकड़ों से पता चलता है कि समय से पहले मेनापॉज वाली महिलाओं में आंध्र प्रदेश 17.2% के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद तेलंगाना 16.8 प्रतिशत, मेघालय 13.4 प्रतिशत, दिल्ली 11.6 प्रतिशत और महाराष्ट्र 10.8 प्रतिशत है। वहीं इसका राष्ट्रीय औसत 8.06 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें-नारायणमूर्ति के ’70 घंटे वर्क आवर’ वाले बयान पर कॉमेडियन वीर दास का तंज सोशल मीडिया पर वायरल
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
4 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
6 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
8 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
9 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
12 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines