मेहुल चौकसी को कोर्ट का झटका, भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Mehul Choksi News

Mehul Choksi

भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम की जेल में बंद है.

Mehul Choksi Update: पंजाब नेशनल बैंक में 13000 करोड़ के घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बेल्जियम की कोर्ट ऑफ कैसेशन ने भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ मेहुल चौकसी की अपील को खारिज कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने निचली अदालत के इस निष्कर्ष की पुष्टि की है कि भारत में प्रत्यर्पण के बाद मेहुल चौकसी को टॉर्चर का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऐसे में अब मेहुल के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है.

अपनी दलील साबित नहीं कर पाए चौकसी

कोर्ट ऑफ कैसेशन ने बुधवार को जारी आदेश में एंटवर्प कोर्ट ऑफ अपील के उस मत का समर्थन किया, जिसमें फैसला सुनाया गया था कि कि मेहुल चौकसी भारत में न्याय से वंचित किए जाने या यातना, अमानवीय एवं अपमानजनक व्यवहार के खतरे को साबित करने में विफल रहे हैं. इसलिए कोर्ट ने मेहुल चौकसी की याचिका को खारिज करते हुए उसके भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ कर दिया और मेहुल पर 104 यूरो का जुर्माना भी लगाया, जिसका तुरंत भुगतान करना होगा.

आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा चौकसी को

गौरतलब है कि मेहुल चोकसी को भारत लाने के बाद आर्थर रोड जेल में बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा, जिसकी तस्वीरें और मेहुल को दी जाने वाली सुविधाएं भारतीय एजेंसी ने बेल्जियम पुलिस के साथ शेयर की थीं. 46 वर्ग मीटर एरिया में बनी इस बैरक में 2 बैरक हैं, जिनमें बाथरूम और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं. बेल्जियम कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए भारतीय एजेंसी ने मेहुल चौकसी के अधिकारों और स्वास्थ्य की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया था.

6400 करोड़ का घोटाला चौकसी ने किया

बता दें कि मेहुल चौकसी भारत में पंजाब नेशनल बैंक में 13000 करोड़ के घोटाले का आरोपी है. CBI की चार्जशीट के अनुसार, 13000 करोड़ में से 6400 करोड़ रुपये की हेराफेरी अकेले मेहुल चौकसी ने की है. गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मेहुल चौकसी के साथ उनका भांजा नीरव मोदी भी मामले में आरोपी है. मामला साल 2018 में सामने आया था और लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए बैंकों को चूना लगाया गया था.

2018 में ही भारत से भाग गया था चौकसी

वहीं घोटाला उजागर होने के बाद मेहुल चौकसी भारत छोड़कर एंटीगुआ और बारबुडा चला गया था, क्योंकि सिटीजनशिप बाय इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत मेहुल चौकसी साल 2017 में ही वहां की नागरिकता ले चुका था. साल 2021 में मेहुल एंटीगुआ से गायब हो गया और डोमिनिका में पकड़ा गया, जहां उसने किडनैप किए जाने के आरोप लगाए. साल 2025 में मेहुल चौकसी इलाज कराने के बहाने बेल्जियम आ गया और एंटवर्प शहर में रहने लगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ