पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी को बेल्जियम में अरेस्ट कर लिया गया है। भारतीय एजेंसियो के अनुरोध पर उसे अरेस्ट किया गया है। बता दें कि चौकसी इलाज के लिए बेल्जियम गया था। जहां 11 अप्रैल को उसे अरेस्ट किया गया था। बता दें कि ईडी और सीबीआई के आग्रह पर यह कार्रवाई हुई है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो चौकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकता है।
इलाज के लिए बेल्जियम गया था
जानकारी के अनुसार बेल्जियम पुलिस ने चौकसी को अरेस्ट करते समय मुंबई की अदालत की ओर से उनके खिलाफ जारी किए दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये वारंट 23 मई 2018 और 15 जून 2021 की तारीख पर जारी किए गए थे। बता दें कि मेहुल चौकसी पर 13 हजार 500 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी में संलिप्तता के आरोप है। बता दें कि वह साल 2021 में एंटीगुआ से फरार हो गया था।
चौकसी के पास बेल्जियम में एक रेजीडेंसी कार्ड है वो इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम गया था। बता दें कि मेहुल चौकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है जोकि लंदन में छिपा हुआ है। भारतीय एजेंसियां उसके प्रत्यर्पण का भी इंतजार कर रही है। ईडी ने उसकी अवैध संपत्त्यिों को जब्त किया था।
ये भी पढ़ेंः 500 हिंदुओं का पलायन, नदी पार कर मालदा में ली शरण; जानें अब मुर्शिदाबाद में कैसे हैं हालात?
2018 में फरार हुआ था
मेहुल चौकसी पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद 2018 में भारत छोड़कर फरार हो गया था। 2021 में उसके एंटीगुआ से लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद खबर आई थी कि वह डोमिनिका मे है। सीबीआई के आग्रह पर इंटरपोल ने 2018 में चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। रेड कॉर्नर नोटिस हटाने के लिए उसने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उसने दावा किया था कि 2021 में भारतीय एजेंसियों ने उसका अपहरण कर लिया था।
ईडी ने कुर्क की थी ये संपत्तियां
ईडी ने 2018 में 1217 करोड़ रुपये की 41 अचल संपत्तियों को अस्थायी कुर्क किया था। कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के पॉश इलाके में उसके दो फलैट, कोलकाता में एक मॉल, मुंबई गोवा हाईवे पर 27 एकड़ जमीन, तमिलनाडु में 101 एकड़ जमीन, आंध्रप्रदेश, नासिक और नागपुर की जमीनें, आलमबाग में 2 बंगले और सूरत का ऑफिस शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः 3 राज्यों में तलाशी, 700 CCTV खंगाले; बेंगलुरु पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को केरल से किया गिरफ्तार
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines