Mehbooba Mufti support Palestine: (आसिफ सुहाफ) फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश के बड़े बड़े राजनेताओं ने इजराइल के साथ होने का ऐलान कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर अब पीपल्ज डेमोक्रेटिक पार्टी यानि PDP की अध्यक्षा महबूबा मुफ्ती ने फिलिस्तीन के समर्थन का ऐलान कर दिया है। सामने आए बयान में उन्होंने कहा कि ‘आप ताकत के आधार पर किसी को नियंत्रण में नहीं रख सकते हैं।
मुफ्ती बोलीं- फिलिस्तीन ने दिखाया ट्रेलर
फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि आप किसी जीवित समुदाय को दबा नहीं सकते है और ताकत के आधार पर भी आप किसी को नियंत्रण में नहीं रख सकते है। उन्होने कहा कि देर-सबेर वह समय आएगा, जब वह समुदाय ऐसा रास्ता अपनाएगा कि आप हैरान रह जाएंगे। बातों बातों में भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध आज बड़े देशों के लिए भी एक बड़ा सबक चाहिए कि आप किसी भी देश या किसी छोटे बड़े समुदाय को अपनी ताकत से आधार पर परेशान नहीं कर सकते।
भाजपा पर लगाया आरोप- जम्मू-कश्मीर में अपनाई इजराइल की नीति
इशारों इशारों में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पार्टियों का रोल मॉडल इजराइल है और जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में इजराइल की नीति अपनाई है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को जेलखाना बना रखा है, उन्हें इससे सबक लेना चाहिए। अगर आप किसी समुदाय के घाव को खुला छोड़ देते हैं और उसे भरते नहीं हैं तो यह एक दिन वह घाव कैंसर में बदल जाएगा और पूरे शरीर को नष्ट कर देगा।
इजराइल के पीछे अमेरिका जैसे बड़े देश का हाथ
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इजराइल एक बहुत बड़ी शक्ति है, इसके पीछे अमेरिका जैसे बड़े देश हैं। इस युद्ध के बीच सभी पश्चिमी देश एक साथ आ गए हैं, लेकिन यह न्याय नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने फिलिस्तीनियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिलिस्तीन के लोग बहुत बहादुर हैं, जिनके लिए मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि अल्लाह वहां के हर किसी को इतना बहादुर क्यों नहीं बनाया? वे दशकों से लड़ रहे हैं और इसे लेकर हमें प्रार्थना करनी चाहिए कि अल्लाह उन्हें सफलता प्रदान करें।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
41 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
1 hr agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
2 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
4 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
7 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines