आसिफ सुहाफ, श्रीनगर
Mehbooba Mufti Slammed BJP : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को शोपियां में हुए आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेता के घर का दौरा किया। यहां उन्होंने भाजपा नेता के परिवार से मुलाकात की और संवेदना जताई। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुफ्ती ने कहा कि जो भी हुआ बहुत बुरा हुआ। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक ओर कहा जाता है कि यहां हालात ठीक हैं। लेकिन, दूसरी ओर दक्षिण कश्मीर में हुआ ये आतंकी हमला कुछ और ही कहानी बताता है।
मुफ्ती ने कहा कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। अब कहा जा रहा है कि मिलिटेंसी खत्म हो गई है लेकिन पहलगाम में पर्यटकों पर हमला हुआ। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इस बात की जांच की जानी चाहिए कि इन घटनाओं के पीछे किस का हाथ है। ऐसी कौन सी जमात है जो नही चाहती कि यहां पर अच्छा मतदान हो।
भाजपा पर साधा निशाना
इसके साथ ही महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर हमला बोला और ‘अपनी पार्टी’ के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। मुफ्ती ने कहा कि उनके पहले से कनेक्शन रहे हैं। वह हवाला का पैसा पाकिस्तानम से यहां लाकर बांटते रहे हैं, हमारे बच्चों के हाथों में बंदूक देते रहे हैं। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसी पार्टी का समर्थन कर रही है जिसके नेताओं ने पाकिस्तान से आए हवाला के पैसे के दम पर अपना कारोबार बनाया।
बता दें कि बुखारी पहले महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी का ही नेता था। लेकिन, जनवरी 2019 में उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी के नाम से नया राजनीतिक दल बनाया था। अपनी पार्टी ने अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से जफर इकबाल खान मन्हास को उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट से महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर पर लगेगा बाबरी ताला? PM के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार
ये भी पढ़ें: क्यों BJP के बागी हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, इन 3 कारणों में छिपा है राज?
ये भी पढ़ें: बचे दो चरणों में भाजपा कैसे करेगी 400 पार? केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरा प्लान
संबंधित खबरें
LIVE: आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन, 38000 जवान तैनात
6 mins agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
8 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
9 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
9 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines