पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिए गए अपने विवादित बयान पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि उनका वीडियो असली है, लेकिन जल्दबाजी में एक शब्द छूट जाने से उनके बयान का अर्थ बदल गया. श्रीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह कई पत्रकारों को अलग-अलग बाइट दे रही थीं. इसी दौरान एक बयान में उन्होंने कहना चाहा था कि आतंकवाद होता है और यह हिंसा का ‘बहाना बनता है’, लेकिन जल्दबाजी में उनके मुंह से केवल बनता है निकला और ‘बहाना’ शब्द छूट गया.
यह भी पढ़ें: Rules Changing From 1 August: LPG से लेकर EMI तक, 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम; आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि उन्होंने पूरा वाक्य बोल दिया है, लेकिन इस चूक से उनके बयान का मतलब बदल गया. महबूबा मुफ्ती ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो फर्जी या एडिटेड नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगी कि वीडियो फर्जी है, वह असली है.’ हालांकि, उनका कहना था कि अधूरे वाक्य की वजह से उनके इरादे को गलत तरीके से पेश किया गया. गौरतलब है कि एक दिन पहले उनकी पार्टी के एक विधायक ने वीडियो को एडिटेड बताया था.
महबूबा मुफ्ती के इस बयान के बाद घाटी में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. उमर अब्दुल्ला समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने आरोप लगाया था कि उनके बयान से यह संदेश गया कि घाटी में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई को उचित ठहराया जा रहा है. विपक्षी नेताओं ने उनसे सार्वजनिक माफी की मांग भी की थी.
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़ी फेक न्यूज पर महाराष्ट्र साइबर की बड़ी कार्रवाई, 4 दिनों में 429 भ्रामक पोस्ट चिह्नित
अपने स्पष्टीकरण के दौरान महबूबा मुफ्ती ने आलोचकों पर भी पलटवार किया. उन्होंने विशेष रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस और उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने सत्ता में रहते हुए ‘महल और अनगिनत संपत्तियां’ बनाई हैं, जबकि उन्होंने हमेशा जनता के साथ खड़े होकर राजनीति की है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास न तो कोई घर है और न ही कोई कार.
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
46 mins ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
1 hr agoLIVE: कनॉट प्लेस में घुसे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए
2 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
10 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
11 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
11 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines