आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के स्कूल में हिंदू भजन को लेकर भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर दक्षिणी कश्मीर कुलगाम का एक वीडियो शेयर किया जिसमें हाई स्कूल के छात्रों का एक समूह हिंदू भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाता दिख रहा है।
अभी पढ़ें – Queen Elizabeth II Funeral: अंतिम संस्कार में यह कौन थे सबसे कम उम्र के दो शाही बच्चे, जानें
हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ाने का लगाया आरोप
महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन, बीजेपी और मोदी सरकार पर केंद्र शासित प्रदेश में हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। महबूबा मुफ्ती ने कहा “जम्मू और कश्मीर के लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं लेकिन कश्मीर के स्कूलों में बच्चों को हिंदू भजन गाने के लिए मजबूर करना हमारे धर्म पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
महबूबा ने कहा कि जामिया मस्जिद श्रीनगर 2019 से बंद है। सरकार धार्मिक विद्वानों को पुराने मामलों के आरोप में जेल भेज रही है और अब यहां स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने का निर्देश दे रही है, जो कश्मीर में भारत सरकार के वास्तविक हिंदुत्व एजेंडे को उजागर करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
महबूबा मुफ्ती की ओर से शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में सबसे पहले सरकारी हाई स्कूल का बोर्ड दिखाता है। फिर स्कूल ड्रेस में कक्षा में बैठे छात्र शिक्षकों के निर्देश के बाद हाथ जोड़कर भजन गाते हैं। उधर, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो को देखा है। फिलहाल, अभी तक इस मामले में किसी भी जांच के औपचारिक आदेश नहीं मिले हैं।
वायरल वीडियो पर टिप्पणी करते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा, “बीजेपी कश्मीर में गांधीजी के नाम का इस्तेमाल करके अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह वही बीजेपी है जो इस देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे की पूजा करती है।”
अभी पढ़ें – राहुल गांधी फिर बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 7 राज्यों के नेताओं ने प्रस्ताव पारित किया
आतंकी संगठन ने भी वीडियो को लेकर दी धमकी
उधर, आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखपत्र कश्मीर फाइट ब्लॉग ने भी कुलगाम स्कूल में हिंदू भजन गाए जाने के खिलाफ धमकी जारी की है और कहा है कि वे इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ हड़ताल करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कश्मीरी हमले के खतरे पर पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे धमकी भरे पोस्टरों की सत्यता की पुष्टि कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
44 mins agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
54 mins ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
2 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
3 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
4 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
5 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines