Tribal Minor Girls Gang Rape : राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने रविवार को मेघालय के साउथ वेस्ट गारो हिल्स अमपाती जिले का दौरा किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ चेंगा बेंगा मेले में हुए हमले से पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसे लेकर प्रियंक कानूनगो ने एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि हमलावर अवैध रोहिंग्या घुसपैठिए हो सकते हैं।
एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने अमपाती जिले में एक आदिवासी उत्सव के दौरान नाबालिग लड़कियों पर हमले और गैंगरेप की शिकायतों की जांच की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से पूछा कि क्या बच्चे आपलोगों को बताते हैं कि टेंपो में उनके साथ छेड़छाड़ हुई। इस पर पीड़ित परिवार ने कहा कि हां, बताते हैं। कानूनगो ने कहा- तो फिर आपलोग पुलिस में शिकायत क्यों करते हैं। परिजनों ने कहा कि अभी तक बर्दाश्त कर रहे थे। अब सहन नहीं हुआ तो शिकायत की।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने कहा- भीलवाड़ा में 46 बालिकाएं लापता, पीएम इसकी जांच कराए
नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप
प्रियांक कानूनगो ने कहा कि आदिवासी लड़कों और लड़कियों पर हमला किया गया। हमें बताया गया कि हमलावर अवैध रोहिंग्या घुसपैठिए हो सकते हैं। उन्होंने न सिर्फ लड़कों पर हमला किया, बल्कि नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप भी किया। हमने पीड़ितों और उनके परिवारों से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें : भोपाल: CM राइज स्कूल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति, NCPCR जारी करेगा नोटिस
लड़कों को बांधकर मारा
उन्होंने वीडियो में कहा कि अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों ने लड़कों से मोबाइल, पैसे छीने और फिर उन्हें बांधकर मारा। इन्होंने लड़कियों के साथ गैंगरेप भी किया। अभी भी आधा दर्जन से अधिक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आयोग यह तय करेगा कि इस घटना के आरोपियों को सजा मिल सके।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
20 mins agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
59 mins agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
1 hr ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines