Meghalaya Politics: मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से मुलाकात से पहले संगमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें भाजपा समेत अन्य दलों से समर्थन मिला है और वे राज्य में एक बार फिर हम सरकार बनाएंगे।
राज्यपाल से मुलाकात करने से पहले उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात कर हम उनसे अनुरोध करेंगे कि वे हमें बुलाएं और सरकार बनाने के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को आमंत्रित करें। संगमा ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात कर हम उन्हें बताएंगे कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। हमारे पास सरकार बनाने के लिए संख्या है।
और पढ़िए – In Pics: इटली की पीएम मेलोनी बोलीं- भारत के प्रधानमंत्री दुनिया के सभी नेताओं के ‘प्रिय’, मोदी मुस्कुराए
कोनराड संगमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई राजनीतिक दल हमारा समर्थन कर रहे हैं। हमें सूचित किया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शायद पीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हम पीएमओ से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
NPP ने 26 सीटें जीतीं, बहुमत के लिए चाहिए 4 सीट
मेघालय में 60 में से 59 सीटों के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को हुई थी। कोनराड संगमा की पार्टी NPP ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है। गठबंधन को लेकर सीएम संगमा गुरुवार की शाम शिलांग रवाना हो गए थे।
और पढ़िए – Meghalaya Curfew: चुनाव परिणाम के बाद मेघालय के सहसनियांग गांव में हिंसा, अगले आदेश तक कर्फ्यू
85 फीसदी हुआ था मतदान
मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ था और 85.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 13 मतगणना केंद्र स्थापित किए थे और राज्य भर में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए थे। सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को तीन स्तरों तक सुरक्षा के साथ मजबूत किया गया था।
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के बाद मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में मतदान नहीं हुआ था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
34 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines