Meghalaya Crime News: मेघालय में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। दो मनचलों ने लड़की से रेप की कोशिश की, लेकिन आरोपियों को भीड़ ने घेर लिया। भीड़ ने आरोपियों को जमकर पीटा, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। मामला पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले का है। यहां के मैरांग के नोंगथ्लिव गांव में आरोपियों ने युवती को पहले चाकू दिखा डराया भी था।
आरोपी 18 साल की लड़की के घर में घुसे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोपहर के समय उससे रेप का प्रयास किया। आरोपियों ने लड़की पर चाकू से हमला किया। जिसके बाद वह चीखने लगी। उसका शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया। इसके बाद लोग दोनों को पिटाई करते हुए कम्यूनिटी सेंटर में ले गए। वहां भी दोनों को पीटा।
पुलिस के सामने होती रही दोनों की पिटाई
पुलिस मौके पर आई और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ ने दोनों को नहीं छोड़ा। बाद में पुलिस ने किसी तरह दोनों को छुड़ाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। तिरोट सिंग मेमोरियल सिविल अस्पताल में पहले आरोपी की मौत हुई, जबकि दूसरे ने शिलांग सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मजदूर का काम करते थे।
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से अलग हुआ इंजन, शोर मचने पर जब ड्राइवर जागा तो इंजन 3 KM दूर भागा
वहीं, छत्तीसगढ़ में भी एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी 6 महीने से शादी का झांसा देकर रेप कर रहा था। पीड़िता ने थाने में आकर केस दर्ज करवाया है। आरोपी का नाम सुरेंद्र लोधी है, जो इंस्टाग्राम से नाबालिग के टच में आया था। फिर उससे फोन पर बातें होने लगीं। आरोपी सड़क निर्माण ठेकेदार है, जो लगातार लड़की का शोषण कर रहा था।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
7 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
9 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
14 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
14 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
15 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines