Meghalaya MLAs Oath Ceremony: मेघालय के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को अब 45 विधायकों का समर्थन मिल गया है। राज्य की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट) ने रविवार को NPP के नेतृत्व वाले गठबंधन को अपना समर्थन दे दिया। जानकारी के मुताबिक, संगमा मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
UDP और PDF निवर्तमान मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) सरकार में NPP के सहयोगी हैं। दो निर्दलीयों के अलावा दो-दो विधायकों के साथ भाजपा और एचएसपीडीपी ने पहले ही एनपीपी को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है, जिसने 27 फरवरी के चुनावों में रिकॉर्ड 26 सीटें जीती हैं।
यूडीपी चीफ ने ने सौंपा समर्थन पत्र
यूडीपी प्रमुख और पूर्व स्पीकर मेटबाह लिंगदोह ने एनपीपी सुप्रीमो कोनराड के संगमा को सौंपे गए पत्र में कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के संसदीय दल की ओर से मैं सरकार गठन के लिए समर्थन देता हूं। पार्टी के सदस्यों ने बताया कि पीडीएफ विधायक बंतेइदोर लिंगदोह और गेविन मिल्लिमेंगैप ने भी दिन में संगमा से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंपा।
बता दें कि यूडीपी ने हाल ही में संपन्न चुनावों में 11 और पीडीएफ ने दो सीटें जीती हैं। बता दें कि आज नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह है। कहा जा रहा है कि सप्ताह के अंत में होने वाले स्पीकर के चुनाव के लिए एक विशेष विधानसभा सत्र बुलाया गया है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
32 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
5 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
7 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines