Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Meghalaya Election Result 2023: मेघालय में 60 में से 59 सीटों के लिए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है।नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है।
गठबंधन को लेकर सीएम संगमा गुरुवार की शाम शिलांग रवाना हो गए। वे शुक्रवार को गवर्नर से मुलाकात भी करेंगे। हालांकि उनकी पार्टी को बहुमत के लिए अभी चार सीट चाहिए।
मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज़ की है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है।#MeghalayaElections2023 pic.twitter.com/744rSggZV7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2023
यहां 27 फरवरी को मतदान हुआ था और 85.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 13 मतगणना केंद्र स्थापित किए थे और राज्य भर में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए। सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को तीन स्तरों तक सुरक्षा के साथ मजबूत किया गया।
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के बाद मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में मतदान नहीं हुआ था।
#WATCH | Celebrations begin at Meghalaya CM and National People's Party (NPP) chief Conrad Sangma's residence in Shillong.
As per official EC trends, the party has won 6 and is leading on 19 of the total 59 seats in fray. #MeghalayaElections2023 pic.twitter.com/suFhQPB0Fz
— ANI (@ANI) March 2, 2023
---विज्ञापन---
Meghalaya | Preparations for the celebration are underway at CM Conrad Sangma's residence in Tura as his party National People's Party leading on 22 of the total 59 seats so far. pic.twitter.com/O9Gpc97hg4
— ANI (@ANI) March 2, 2023
---विज्ञापन---
#MeghalayaElections | चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 11 सीटों से आगे चल रही है। भाजपा, कांग्रेस 3-3 सीटों पर और TMC 2 सीट पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है। pic.twitter.com/CSE85mXlIf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2023
---विज्ञापन---
मेघालय में BJP को झटका, शुरुआती रुझानों में हुई काफी पीछे #Meghalaya | Meghalaya pic.twitter.com/6CM8DAlwrQ
— News24 (@news24tvchannel) March 2, 2023
---विज्ञापन---
Counting of votes for #MeghalayaElections2023 underway; visuals from counting centre at Extension Training Centre in Tura pic.twitter.com/gteTnGBn3y
— ANI (@ANI) March 2, 2023
---विज्ञापन---
Meghalaya | Section 144 imposed in Eastern West Khasi Hills district by the District Magistrate pic.twitter.com/JY8t1wHCp9
— ANI (@ANI) March 2, 2023
---विज्ञापन---
मेघालय में मतगणना से पहले सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। राज्य भर में 13 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीएपीएफ की 22 कंपनियों को तैनात किया गया है। चुनाव परिणामों से पहले पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
एग्जिट पोल के मुताबिक एनपीपी को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के आठ से 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर आने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस के छह से 12 सीटों के बीच जीतने की संभावना है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को पांच से नौ सीटें मिलने का अनुमान है। उम्मीद है कि बीजेपी 2018 में दो सीटों से बढ़कर अपनी स्थिति में सुधार कर सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।