Meghalaya Assembly Election: मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को सभी 60 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग होगी जबकि 2 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मेघालय में 60 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 31 विधायकों का समर्थन जरूरी है।
प्रत्याशियों के ऐलान के साथ ही भाजपा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य में हमारी पार्टी डबल इंजन वाली सरकार बनाएगी। भाजपा ने कहा कि इस बार के चुनाव के लिए हमारी टैगलाइन ‘एम पावर मेघालय’ है।
राज्य में भाजपा गठबंधन की है सरकार
मेघालय में कॉनराड संगमा के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन की सरकार है। गठबंधन में भाजपा के अलावा एनपीपी और अन्य पार्टियां शामिल हैं। राज्य में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों में किसी भी दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ था।पिछली बार राज्य की 60 में से 59 सीटों पर ही वोट डाले गए थे। एक सीट पर उम्मीदवार की हत्या के कारण बाद में चुनाव कराया गया था।
सिर्फ दो सीटों के बावजूद सत्ता तक पहुंची भाजपा
राज्य के विधानसभा चुनाव के भाजपा को सिर्फ 2 सीटें ही मिली थीं। इसके बावजूद पार्टी ने गठबंधन के जरिए यहां सरकार बनाई। नतीजों के बाद भाजपा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ मिलकर सरकार बनाई।
NPP राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई थी। पार्टी को 19 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं कांग्रेस 21 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। अन्य दलों में शामिल यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुईं थीं।
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
28 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
9 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines