Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (31 अगस्त) को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे। ये सेमी-हाई स्पीड ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख मार्गों पर सेवाएं देंगी। तीन ट्रेनें जिसमें पहली मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दूसरी मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और तीसरी चेन्नई-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इससे नए मार्गों पर कई प्रमुख क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और दक्षता बढ़ेगी।
ये ट्रेनें डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल और मदुरै से बेंगलुरु छावनी तक चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इन ट्रेनों से आपके सफर का समय पहले से कम होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 560 किमी का सफर 7 घंटे 10 मिनट में पूरा कर लेगी।
बरेली जंक्शन पर लाइव प्रसारण
पीएम के पूरे प्रोग्राम का लाइव प्रसारण बरेली जंक्शन पर किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को इस जंक्शन पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की भी भीड़ होगी, उसके अलावा आला उर्स में शामिल होने के लिए लोग इक्टठा होंगे। इसी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें… AC और Sleeper Class में नहीं ले जा सकते हद से ज्यादा सामान, यात्रा से पहले जान लें Indian Railways के नियम
किस वक्त होगा संचालन
22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत जो मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलेगी उसके बाद 8:35 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। ये 9:56 बजे तक बरेली आएगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। 22491 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से चलेगी जो 6:02 बजे बरेली पहुंचेगी। यहां से शाम 7:32 बजे मुरादाबाद और रात 10 बजे मेरठ में प्रवेश करेगी।
वहीं, दक्षिणी रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन सुबह 5.15 बजे मदुरै जंक्शन से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट पहुंचेगी। वापसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु कैंट से दोपहर 1.30 बजे शुरू होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंचेगी. चेयर कार की कीमत 1,575 रुपये है, और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,865 रुपये है, जिसमें खानपान शुल्क भी शामिल है।
ये नई सुविधाएं यात्रियों को अच्छी सुविधाएं, रफ्तार और आराम के साथ बेहतरीन यात्रा का अनुभव देने के लिए डिजाइन की गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यवसाय और छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए के लिए की जाएगी।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 hr agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 hr agoLIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
1 hr agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 hr agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
2 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
12 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
13 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
15 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines