उत्तर प्रदेश के नीला ड्रम केस ने एक नया मोड ले लिया है. सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान ने मेरठ कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. दोनों ने फांसी के सजा के खिलाफ शनिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. मेरठ की जिला अदालत ने 30 सितंबर 2026 को साहिल और मुस्कान को सौरभ राजपूत मर्डर केस में आरोपी करार दिया था, जिसके बाद 14 अक्टूबर को दोनों को सजा-ए-मौत दी गई थी.
ये भी पढ़ें: नीले ड्रम में फिर मिला शव, पढ़ें राजस्थान की मेरठ की ‘मुस्कान और ‘साहिल’ जैसी लव स्टोरी और हत्याकांड की कहानी
लंबे इंतजार के बाद मिली सजा
सौरभ राजपूत की हत्या के 589 दिन बाद, 126 अदालती सुनवाइयों और 22 गवाहों के बयानों के बाद दोनों को मौत की सजा सुनाई गई थी. पुलिस ने लगभग 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. 30 सितंबर को अदालत ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की मिलकर हत्या करने और उसके शरीर के अंगों को नीले ड्रम में रखकर सबूत मिटाने की कोशिश करने का दोषी माना था. सुनवाई के दौरान, जज ने कहा कि इतने गंभीर अपराध समाज में डर पैदा करते हैं और न्याय व्यवस्था में लोगों का भरोसा कम करते हैं. उन्होंने जोर दिया कि अदालतों को आरोपियों के कानूनी अधिकारों की रक्षा करते हुए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए.
जेल में बेटी को दिया जन्म
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में जब मुस्कान को लाया गया तो वहां उसका प्रेगनेंसी टेस्ट भी हुआ था, लेकिन वो नेगेटिव आया था. कुछ दिन बाद जेल में अचानक मुस्कान की तबीयत बिगड़ी तो पता चला कि वो प्रेग्नेंट है. जब इस बात का लोगों को पता चला तो उन्होंने उसकी कोख में पल रहे बच्चे पर सवाल उठा दिए और पूछा कि उसका पिता कौन है? 9महीने बाद मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राधा रखा गया. मुस्कान की पहले से एक बेटी है, जो सौरभ के माता-पिता के साथ रहती है. जब सौरभ के परिवार को मुस्कान की दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में पता चला तो सौरभ के बड़े भाई राहुल राजपूत ने कह दिया था कि वो मुस्कान के बच्चे को तभी अपनाएंगे जब ये साबित हो जाएगा कि ये उनका खून है. उनका कहना है कि अगर DNA टेस्ट में साबित हुआ कि राधा सौरभ की बेटी है तो वो उसे पूरी जिम्मेदारी से अपनाएंगे.
ये भी पढ़ें: ‘तुझे भी नीले ड्रम में डाल दूंगी’…पत्नी की साजिश से सहमा पति, घर जाने से किया इंकार
संबंधित खबरें
CM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
2 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
2 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
2 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
3 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
3 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
5 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines