Himachal Medicine Sample Fail: हिमाचल ड्रग कंट्रोलर ने 27 दवाइयों के सैंपल फेल कर दिए हैं। ये दवाइयां केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण के मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इसके बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण ने इसे लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है। नोटिस का जवाब मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल ने बनने वाली दवाइयां देशभर में सप्लाई होती हैं। सैंपल फेल होने के बाद ड्रग कंट्रोलर ने फार्मा कंपनियों से दवाओं का स्टाॅक वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि ये दवाएं लोगों तक नहीं पहुंच सके। बता दें कि देश में पिछले महीने अब तक 111 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
सीडीएससीओ के अनुसार अधिकांश दवाएं हार्ट, बीपी, किडनी और एलर्जी जैसी बीमारियों से जुड़ी है। इनमें ज्यादातर दवाएं बददी बरोटीवाला, नालागढ़ में बनी हैं। सोलन और काला अंब के उद्योगों की दवाएं भी फेल हुई है। केंद्रीय लैब में हिमाचल के 16 और स्टेट लैब में 11 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। बीबीएन की मार्टिन एंड ब्राउन कंपनी की 3 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। इस कंपनी के तीन दवाओं के सैंपल भी फेल हो चुके हैं। ऐसे में अब विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः 2000 गाड़ियां फंसी, अटल टनल बंद, फ्लाइटें रद्द…हिमाचल-जम्मू कश्मीर में Snowfall के साइड इफेक्ट्स
मामले में हिमाचल स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने बताया उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
इन दवाओं के सैंपल हुए फेल
पियोग्लिटाजोन हाइड्रोक्लोराइड मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड, हेपरिन सोडियम इंजेक्शन आईपी 25000 आईयू, मिथाइलकोबालामिन इंजेक्शन, पैंटोप्राजोल टेबलेट, रबेप्रोक्सोल ई टेबलेट, इट्राकोनाजोल कैप्सूल बीपी 200 मिलीग्राम, इट्राकोनाजोल कैप्सूल 200 एमजी, इट्राकोनाजोल कैप्सूल 200 मिलीग्राम, रैबेप्राजोल टेबलेट, इसोमेप्राजोल हाइड्रेट, प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी 2 मिली, पैंटोप्राजोल गोलियां आईपी 40 मिलीग्राम, पेरासिटामोल टेबलेट।
ये भी पढ़ेंः अलर्ट! 11 राज्यों में तूफानी हवाएं चलेंगी, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
5 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
7 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
10 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
12 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
12 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines