मेडिकल साइंस में कभी-कभी ऐसे दुर्लभ मामले सामने आते हैं जिनपर डॉक्टर भी हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लेबनान की महिला में पाया गया है, जो काफी चौंकाने वाला है। लेबनान में एक महिला के पेल्विस में संतरे के आकार का ‘वजाइना स्टोन’ पाया गया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इसका पता तब चला जब महिला को पेट में तेज दर्द होने लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया। उसे लगातार दर्द रहता था। इसके साथ ही उल्टी और बेचैनी भी रहती थी।
इसके बाद महिला को लेबनीज़ विश्वविद्यालय ले जाया गया। डॉक्टरों ने लेजर की मदद से इस पथरी को हटा दिया है। इस सर्जरी में तीन घंटे का समय लगा। सामने आई एक्स रे की तस्वीरों में महिला के ज्यादातर पेल्विक एरिया में पथरी दिखाई दे रही है। महिला की उम्र 27 साल है। डॉक्टरों को जैसे ही पेल्विस में पथरी का पता चला महिला की ठीक तरीके से जांच की गई।
ये भी पढ़ें-Railway, डाक और कस्टम विभाग में निकली बंपर सरकारी वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
इतिहास में 100 से भी कम केस
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल जर्नल न्यूरोलॉजी केस रिपोर्ट्स में छपे मामले में कहा गया है कि यह पथरी तब विकसित होती है जब योनि में रुका हुआ मूत्र जमा हो जाता है। यह कठोर क्रिस्टल बनाता है और लगातार बढ़ता रहता है। हालांकि गुर्दे में पथरी तो आम बात है और इसके बहुत से मामले सामने आते हैं, लेकिन योनि में पथरी अत्यंत दुर्लभ है। मेडिकल साइंस के इतिहास में अभी तक इसके 100 से भी कम केस सामने आए हैं।
यूटीआई की तरह होते हैं लक्षण
डॉक्टरों के मुताबिक रेगुलर मेडिकल जांच बहुत जरूरी है। योनि की पथरी को निकालने का सबसे अच्छा तरीका लेजर सर्जरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको योनि में पथरी का खतरा महसूस हो रहा है तो डॉक्टर से इसकी जांच कराएं। इसके लक्षण यूरिन में इनफेक्शन यानी पेशाब में संक्रमण के लक्षण की तरह ही होते हैं। इसलिए योनि में पथरी को बिना जांच के नहीं पहचाना जा सकता है। इसके लक्षणों में जल्दी जल्दी पेशाब लगना, योनि में दर्द, पेट में दर्द, सेक्स के दौरान दर्द होना, पेशाब में बदबू आना और पेशाब करते समय दर्द होना हैं।
ये भी पढ़ें-Imran Khan: बुशरा बीबी के पूर्व पति ने इमरान खान पर दर्ज कराया केस, कहा-बर्बाद कर दी मेरी शादीशुदा जिंदगी
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
53 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
58 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
1 hr agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
8 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
8 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines