हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- फर्जी नौकरी के ऑफर के झांसे में ना फंसे

विदेश मंत्रालय (MEA) ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. MEA ने नागरिकों को रूस की सेना में भर्ती होने से सावधान किया है और उन्हें इससे जुड़े खतरों के बारे में चेतावनी दी है.

विज्ञापन
MEA ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी Photo: X(ANI) /AI

विदेश मंत्रालय (MEA) ने रूस जाने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. MEA ने नागरिकों को रूस की सेना में भर्ती होने से सावधान किया है और उन्हें इससे जुड़े खतरों के बारे में चेतावनी दी है. विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है- ”हमें लगातार ऐसी खबरें मिल रही हैं कि भारतीय नागरिकों को रूस की सेना में भर्ती किया जा रहा है. पिछले दो सालों में सरकार ने कई बार इस कदम से जुड़े खतरों और जोखिमों के बारे में बताया है.”

ये भी पढ़ें: विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो रहें सतर्क, मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी

MEA की एडवाइजरी में क्या?

MEA ने आगे लिखा- ”भारतीय नागरिकों को समय-समय पर सलाह दी गई है कि वो विदेश में नौकरी के मौकों को लेकर सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के नौकरी के ऑफर के झांसे में ना आएं. हमारे सामने ऐसे कई मामले भी आए हैं, जिनमें लोग खुद रूस की सेना में शामिल होने के ऑफर ढूंढते हैं. वो ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें इससे जुड़े पैसे और बाकी फायदे मिलेंगे. बाद में वो भारतीय सरकार से संपर्क करके वहां से निकल सकेंगे. हम फिर से कहना चाहते हैं कि ये एक खतरनाक रास्ता है और सरकार इसकी कड़ी मनाही करती है.”

विज्ञापन

रूस-यूक्रेन के बीच तनाव जारी

दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से युद्ध चल रहा है. रूस लगातार यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है, जिसकी वजह से सेना में भी लगातार भर्ती की जा रही है. रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आस-पास के इलाकों पर हफ्तों से मिसाइल और ड्रोन हमला जारी रखते हुए विद्युत ग्रिड और एक महत्वपूर्ण इंटरनेट एक्सचेंज केंद्र को निशाना बनाया, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई. अगस्त के आखिर से रूस ने अपने हवाई हमले बहुत तेज कर दिये, जिससे यूक्रेन पर दबाव बढ़ गया है. अब जब यूक्रेन सर्दियों की तैयारी में जुटा है, तब रूस अक्सर ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहा है ताकि यूक्रेन के लोगों को हीट और पानी ना मिल सके.

ये भी पढ़ें: Indian Passport Visa Free Countries 2026: बिना वीजा के इन 27 देशों में घूम सकते हैं भारतीय! देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola