नेपाल त्रासदी से 21 भारतीयों को बचाया गया, विदेश मंत्रालय ने जारी की लिस्ट

Flash Flood In Nepal: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण सैंकड़ों भारतीय फंसे हुए हैं, लेकिन भारत की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले 21 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

India China Pakistan border, MEA Randhir Jaiswal, Pakistan occupied Kashmir, Jammu Kashmir Ladakh integral part

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Photo-X/@MEAIndia)

MEA Randhir Jaiswal On Nepal Flood: भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि इंडिया ने तमिलनाडु के उन 21 निवासियों को रेस्क्यू कर लिया है जो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे और नेपाल में बाढ़ के कारण फंस गए थे. MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार को रास्ते के चीन के हिस्से में फंसे कई भारतीय तीर्थयात्रियों के बारे में भी जानकारी मिली है. उनके मुताबिक, वहां मौजूद तकरीबन 200 भारतीय नागरिकों ने सुरक्षित निकलने के लिए भारत से मदद मांगी है.

विज्ञापन

इनमें से 95 लोग अभी गारचन में हैं और नेपाल में दाखिल होने के लिए बिल्सा की तरफ बढ़ रहे हैं. 4 अन्य लोग जीलोंग शहर में हैं, जबकि 13 ज़ुटुलपो में हैं और सागा की तरफ जा रहे हैं. जायसवाल ने कहा कि स्थिति बदल रही है और अधिकारी हालात पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं.

विज्ञापन

तमिलनाडु के इन निवासियों को बचाया गया

1. शिवरंजनी मुथुनाथन
2. कर्पगम राजमोहन
3. मारन गोविंदासामी
4. शांति मारन
5. मुथुकुमारेसन रामलिंगम
6. नवू कबीरदास
7. विजयभुवनेश्वरी विश्वनाथन
8. मैथिली मुथुकुमारेसन
9. त्यागराजन रथिनम
10. किरुबागरी बालासुब्रमण्यम
11. वल्लीनायकी शिवकुमार
12. साथिया जयारमन
13. थिरुमावलवन गोविंदरासु
14. कनागासाबाई नतेसापिल्लई
15. राधाई कनागासाबाई
16. रथिनाकुमार कुंचिथपथम
17. पुंगुझाली पोन्नम्बलम
18. पजानियाप्पन मैकापेरुमल
19. कलाईमथी पझानियाप्पन
20. रघुनाथन मुनिराज
21. कनागासाबाई नतेसा पिल्लई

288 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पा रहा

रणधीर जायसवाल ने बाढ़ प्रभावित नेपाल में उन भारतीय नागरिकों के बारे में भी जानकारी दी जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि 5 बड़े ग्रुप्स, जिनमें लगभग 288 लोग शामिल हैं, का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इनमें त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे 73 भारतीय, सम्राट और फ्लाई एवरेस्ट ट्रैवल्स के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के नागरिकों के 2 ग्रुप्स (37 और 49 लोग), और सम्राट ट्रैवल्स के साथ यात्रा करने वाले पश्चिम बंगाल के 32 भारतीय शामिल हैं जो अभी नेपाल के रसुवा जिले के तिमुरे में हैं. एक अन्य ग्रुप में अलग-अलग राज्यों के 61 भारतीय नागरिक शामिल हैं, जबकि एक अलग ग्रुप में केरल के 33 लोग हैं.

विज्ञापन

भारत ने नेपाल को मदद की पेशकश की

रणधीर जायसवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात की और बाढ़ से हुई तबाही पर भारत की ओर से गहरी संवेदना जताई, और कहा कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव मदद की पेशकश भी की. काठमांडू में भारतीय दूतावास और जानकारी हासिल करने के लिए अधिकारियों और संबंधित संगठनों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है.

हेल्पलाइन नंबर्स

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ