दूसरी पार्टियां कर रहीं हमारी नकल, इनके मुंह में राम, बगल में छुरी है…', 70वें बर्थडे पर किसे सुना रहीं मायावती?

Mayawati 70th Birthday

Mayawati BSP Supremo

मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है.

Mayawati Press Conference: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का आज 70वां जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज पूरे देशभर में बसपा के लोग मेरा जन्मदिन मना रहे हैं और आज का दिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बहुत सादगी से मनाया जा रहा है. आज के दिन बसपा 4 बार की उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बता रही है. हमने अपनी सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं को सिर्फ कागजों पर नहीं रखा था, बल्कि धरातल पर उतारकर दिखाया था.

विज्ञापन

नाम बदलकर योजनाओं का क्रेडिट लेने का आरोप

आज की सरकारें अपने राजनीतिक लाभ के लिए मेरी योजनाओं का नाम बदलकर दूसरे नाम से उन योजनाओं से केंद्र और प्रदेश की सरकार चला रही है. हमारी सरकार ने दलित महापुरुषों को पूरा सम्मान दिया. उनके नाम पर मूर्तियां लगाई. पार्क बनवाए और योजनाओं को शुरू किया था. आज दूसरी पार्टियां हमारी नकल कर रही हैं. इनके मुंह मे राम बगल में छुरी है. दलित महापुरुषों को नमन करती हूं. जब तक मैं जिंदा और स्वस्थ रहूंगी, तब तक दलितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा. न मैं किसी के सामने झुकने वाली हूं और न ही दबने वाली हूं. जो जिम्मेदारी हमें काशीराम ने दी है, उसे हमेशा निभाती रहूंगी.

विज्ञापन

कांग्रेस-BJP पर बसपा को कमजोर करने का आरोप

मायावती ने कहा कि विरोधियों ने बसपा को कमजोर करने के लिए जो भी षड्यंत्र रचे हैं, उसे आज मैंने अपनी किताब में लिखा है. आज उस पुस्तक के 21वें संस्करण का विमोचन कर रही हूं. पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस और भाजपा लगातार बसपा को कमजोर करने में लगी हुई हैं, लेकिन इनकी कोशिशों को नाकामयाब करके उत्तर प्रदेश में फिर से बसपा की सरकार बनानी है. पिछले महीने लखनऊ में सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि सपा और कांग्रेस के ब्राह्मण नेताओं ने बैठक करके अपने समाज पर जुल्म की चर्चा की थी. आज संकल्प दोहराती हूं कि उत्तर प्रदेश में फिर बसपा की सरकार बनाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ