पीएम मोदी ने सचिवों के साथ हुई हाई लेवल बैठक में सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने पर जोर दिया. बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की सोच हमेशा नई, युवा और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ सरकार को भी खुद को लगातार बेहतर बनाना जरूरी है. बैठक में वित्त, अर्थव्यवस्था, उद्योग, व्यापार और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों और विभागों से कहा कि वो ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ मिलकर काम करें और एक साझा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें.
ये भी पढ़ें: ‘एक अफसर, एक सरकारी गाड़ी’ नियम लागू, जानिए केंद्र ने क्यों किया ये बड़ा ऐलान
पीएम मोदी ने और क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए. अगर सभी विभाग मिलकर काम करेंगे तो योजनाओं को तेजी से और बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना और हर नीति का सबसे बड़ा मकसद देश के आम नागरिक का हित होना चाहिए. लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाने चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ-साथ स्वदेशी तकनीकों को भी बढ़ावा देना उतना ही महत्वपूर्ण है. इससे भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और मजबूत होगा. ऊर्जा क्षेत्र पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा का सीधा कनेक्शन राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और लोगों के जीवन से है. इसलिए इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना समय की जरूरत है.
‘सुधार करना एक बार का काम नहीं’
पीएम मोदी ने कहा- ”सरकार में सुधार करना कोई एक बार का काम नहीं है, बेहतर शासन के लिए लगातार सुधार करते रहना जरूरी है. बदलती परिस्थितियों के मुताबिक नई सोच और नए तरीके अपनाने होंगे.” बैठक में साइबर सुरक्षा पर भी खास जोर दिया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर खतरों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने युवाओं, स्टार्टअप्स और नए इनोवेटर्स को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही. प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि सरकार की खास योजनाओं और फैसलों की सही जानकारी लोगों तक समय पर पहुंचनी चाहिए. इससे अफवाहों और गलत जानकारियों पर रोक लगाई जा सकेगी. उन्होंने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उद्योगों के सहयोग से नए पाठ तैयार करने पर भी जोर दिया, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल मिल सके.
ये भी पढ़ें: PM मोदी की पोस्ट हटाने पर Meta ने मांगी माफी, अधिकारियों को किया जा सकता है तलब, जानें क्या है मामला?
संबंधित खबरें
सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 mins agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
24 mins ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
1 hr agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 hr agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
2 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
4 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines