'सरकार हमेशा युवा बनी रहे…', पीएम ने सचिवों के साथ की हाई लेवल बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिवों के साथ हुई हाई लेवल बैठक में कहा कि सरकार को समय के साथ खुद को बदलते रहना चाहिए. उन्होंने मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल, साइबर सुरक्षा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और जनता को केंद्र में रखकर काम करने पर जोर दिया.

PM Modi

Credit: Social Media

पीएम मोदी ने सचिवों के साथ हुई हाई लेवल बैठक में सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने पर जोर दिया. बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार की सोच हमेशा नई, युवा और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ सरकार को भी खुद को लगातार बेहतर बनाना जरूरी है. बैठक में वित्त, अर्थव्यवस्था, उद्योग, व्यापार और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों और विभागों से कहा कि वो ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ मिलकर काम करें और एक साझा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने और क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए. अगर सभी विभाग मिलकर काम करेंगे तो योजनाओं को तेजी से और बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना और हर नीति का सबसे बड़ा मकसद देश के आम नागरिक का हित होना चाहिए. लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाने चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ-साथ स्वदेशी तकनीकों को भी बढ़ावा देना उतना ही महत्वपूर्ण है. इससे भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और मजबूत होगा. ऊर्जा क्षेत्र पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा का सीधा कनेक्शन राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और लोगों के जीवन से है. इसलिए इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना समय की जरूरत है.

‘सुधार करना एक बार का काम नहीं’

पीएम मोदी ने कहा- ”सरकार में सुधार करना कोई एक बार का काम नहीं है, बेहतर शासन के लिए लगातार सुधार करते रहना जरूरी है. बदलती परिस्थितियों के मुताबिक नई सोच और नए तरीके अपनाने होंगे.” बैठक में साइबर सुरक्षा पर भी खास जोर दिया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर खतरों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने युवाओं, स्टार्टअप्स और नए इनोवेटर्स को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही. प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि सरकार की खास योजनाओं और फैसलों की सही जानकारी लोगों तक समय पर पहुंचनी चाहिए. इससे अफवाहों और गलत जानकारियों पर रोक लगाई जा सकेगी. उन्होंने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उद्योगों के सहयोग से नए पाठ तैयार करने पर भी जोर दिया, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी कौशल मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ