Who Is Maulana Mufti Salman Azhari : गुजरात के जूनागढ़ में हेट स्पीच फैलाने के आरोप में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को रविवार को गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने हिरासत में ले लिया। मौलाना को मुंबई के घाटकोपर इलाके में हिरासत में लिया गया। इसके बाद थाने के बाहर बड़ी संख्या में मौलाना के समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस रिपोर्ट में जानिए कि मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्या कहा था कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
मौलाना मुफ्ती ने बीती 31 जनवरी को गुजरात के जूनागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके भाषण की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसे विवादित बताया जा रहा है। इसे लेकर मौलाना और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। दो आयोजकों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
कौन हैं मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी?
मौलाना मुफ्ती के ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार वह इस्लामी रिसर्च स्कॉलर हैं। वह जामिया रियाजुल जन्नाह, अल-अमान एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट और दारुल अमान के संस्थापक भी हैं। बताया जाता है कि उन्होंने काहिरा की अल अजहर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। मौलाना मुफ्ती को कई सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय देखा गया है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है।
क्या बोले थे मौलाना जो शुरू हुआ विवाद
रिपोर्ट्स के अनुसार जूनागढ़ में मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी ने कहा था कि अभी कर्बला का आखिरी मैदान बाकी है। कुछ देर की खामोशी है, फिर शोर आएगा। कथित वीडियो में उन्हें इस्लाम के पैगंबर की बातें मानने पर जोर देते हुए लब्बैक या रसूलल्लाह का नारा लगाते हैं जिसे भीड़ भी दोहराती सुनाई देती है।
मौलाना को ले जाने नहीं दे रहे समर्थक
जानकारी के अनुसार मौलाना मुफ्ती के समर्थकों ने उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद से ही घाटकोपर पुलिस थाने को घेरकर रखा है। मुंबई पुलिस उन्हें हटाने की कई कोशिशें कर चुकी है लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिल पाई है। वहीं, गुजरात एटीएस ने स्पष्ट कह दिया है कि वह मुफ्ती को गिरफ्तार करके ही ले जाएगी। इसी भीड़ के दम पर ये ऐसे बयान देते हैं।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान हिरासत में
ये भी पढ़ें: उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी
ये भी पढ़ें: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले तेज हुई हलचल
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी
(इनपुट: राहुल पाण्डेय, ठाकुर भूपेंद्र सिंह)
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
21 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines