जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मथुरा के संत प्रेमानंद महाराज पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज पर ऐसा कह दिया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ यूजर जगद्गुरु के इस बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ उनका विरोध कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य आखिर प्रेमानंद महाराज पर क्या कहा है?
मैं आज खुलकर कह रहा हूं
दरअसल जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को अपना इंटरव्यू दिया था। इसी दौरान उनसे मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज पर भी सवाल पूछा गया। जिस पर रामभद्राचार्य ने कहा ‘अगर वह चमत्कारी हैं तो वे एक अक्षर मेरे सामने संस्कृत बोलकर दिखा दे। या मेरे कहे हुए संस्कृत श्लोको का अर्थ समझा दे। मैं आज खुलकर कह रहा हूं।’
मैं प्रेमानंद से द्वेष नहीं रखता हूं
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आगे कहा’, मैं प्रेमानंद से द्वेष नहीं रखता हूं फिर कह रहा हूं वो मेरे बालक जैसे हैं। पर मैं न तो उन्हें विद्वान कह रहा हूं न उन्हें चमत्कारी बता रहा हूं। मैं उन्हें चुनौती दे रहा हूं कि वो मेरे सामने संस्कृत एक अक्षर बोलकर दिखा दें।’ उन्होंने कहा कि चमत्कार उसको कहते हैं जो शास्त्री आता है। डायलसिस के ऊपर वो जी रहे हैं। इतनी लोकप्रियता सिर्फ थोड़े दिनों के लिए ही होती है।
मथुरा मामले पर क्या बोले रामभद्राचार्य?
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मथुरा में कृष्ण जन्म स्थान को लेकर कहा कि अभी हाई कोर्ट का एक प्रकरण सामने आया है। जिसमें में कहा गया कि मैं आंदोलन में हिस्सा नहीं लूंगा। अगर कोर्ट शास्त्रीय साक्ष्य के लिए लिए मुझे बुलाया जाएगा तो मैं जरूर जाऊंगा।
ये भी पढ़ें: ‘मैं ब्राह्मण विरोधी नहीं, न ही रामचरितमानस की प्रतियां जलाईं’, स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा दावा
कौन हैं मथुरा के संत प्रेमानंद महाराज?
देशभर में हर धर्म के लोग मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को मानते हैं। उन्हें देश के आम और खास लोग बहुत पंसद करते हैं। मथुरा के इस संत का फिल्मी अभिनेता-अभिनेत्री, बड़े कारोबारी और कई क्रिकेटर भी बहुत सम्मान करते हैं। उनके कार्यक्रमों में हजारों भक्त उमड़ते हैं। पिछले कुछ सालों में प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन लोगों के दिलों को छू लेते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘BJP वाले मार देंगे और हम लोग जेल चले जाएंगे’, पूजा पाल के बयान पर अखिलेश ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
17 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
38 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines