Congress Share Maths Teacher Gagan Pratap Video: कांग्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो ऑनलाइन मैथ्स पढ़ाने वाले गगन प्रताप का है। वीडियो में गगन प्रताप कहते नजर आ रहे हैं कि कान खोलकर सुन लो BJP वालो-तुम्हारी सरकार निकम्मी है। गगन प्रताप वीडियो में बेरोजगारी को भारत का सबसे बड़ा मुद्दा बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते दिख रहे हैं।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में स्क्रीन पर गगन प्रताप दिख रहे हैं। पीछे एक बोर्ड लगा है, जिसमें लिखा है- डिजिटल स्ट्राइक… मुद्दा एक है, ये सिस्टम बदलना चाहिए, युवा हल्ला बोल। वीडियो की शुरुआत में गगन प्रताप कहते हैं कि ये सरकार निकम्मी है। जितने भी सरकार के लोग इस वीडियो को देख रहे हैं, मैं उनसे साफ-साफ और सीधे शब्दों में कहना चाहता हूं कि तुम्हारी सरकार निकम्मी है।
आगे वीडियो में वे कहते हैं कि आज हमारे देश में सबसे बड़ा मुद्दा है, वो है कि देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग, किसी न किसी तरह बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। 2 करोड़ लोगों की नौकरियां केवल और केवल कोरोना के समय पर गई। उन्होंने कहा कि 50 लाख लोगों की नौकरियां जुलाई के महीने में गई।
बेरोजगारी को लेकर गगन प्रताप ने दिया ये उदाहरण
गगन प्रताप ने कहा कि अगर मैं कहूं कि चुनाव का नामांकन आज कराया जाए, दो साल बाद चुनाव कराया जाए, एक साल बाद चुनाव का रिजल्ट आए और चुनाव में गड़बड़ी के कारण तीन साल कोर्ट में मुकदमा चलता है और उसके बाद कोर्ट उस चुनाव को निरस्त कर दे।
गगन प्रताप ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद सरकार में बैठे नेताओं और अफसरों को कैसा लगेगा? जो आपको महसूस होगा, ऐसा ही भारत में प्रतियोगी परीक्षी का तैयारी करने वाला इंडिया का हर छात्र महसूस कर रहा है, चाहे वो रेलवे की तैयारी करने वाला हो, चाहे वो एसएसी की तैयारी करता हो, चाहे वो आरआरबी की तैयारी करता हो। आज हमारे देश का सबसे बड़ा मुद्दा केवल और केवल बेरोजगारी है।
कौन हैं मैथ्स टीचर गगन प्रताप?
बता दें कि 29 साल के गगन प्रताप पेशे से टीचर हैं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। वे ऑनलाइन क्लास लेते हैं। वे यूट्यूब पर मैथ्स पढ़ाते हैं। उनके यूट्यूब चैनल का नाम ‘गगन प्रताप मैथ्स’ है। उनके चैनल पर 3 मिलियन यानी 30 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। गगन प्रताप यूट्यूब पर 2018 से छात्रों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बीटेक किया हुआ है।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
6 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
7 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
7 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
8 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
9 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
10 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines