जम्मू कश्मीर के कटरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान एक महिला पिस्तौल लेकर भवन तक पहुंच गई। इससे श्रद्धालुओं में भी खलबली मच गई। इसे माता वैष्णो देवी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।
क्या है पूरा मामला?
खबरों की मानें तो महिला खुद को दिल्ली पुलिस का कर्मचारी बता रही थी। यह मामला 14 मार्च की रात का है, जब महिला को पिस्तौल के साथ पकड़ा गया। वहीं पिस्टल का लाइसेंस भी खत्म हो चुका है। मामले की सूचना फौरन रियासी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme का ऐप लॉन्च, 5 स्टेप्स में जानें कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन?
पुलिस ने दिया बयान
घटना की जानकारी देते हुए रियासी के SSP परमिंदर सिंह ने बताया कि एक महिला माता वैष्णो देवी श्राइन के भवन में पिस्तौल लेकर चली गई थी। सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला पकड़ी गई। यह घटना 14-15 मार्च की रात को घटित हुई थी। महिला का नाम ज्योति गुप्ता है, जो खुद को दिल्ली पुलिस में कार्यरत बता रही थी।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार महिला की पिस्तौल का लाइसेंस खत्म हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पिस्तौल भी पुलिस ने सीज कर दी है। कटरा के भवन पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत महिला पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ का महाप्रयास सफल हुआ… लोकसभा में क्या बोले पीएम मोदी?
संबंधित खबरें
99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
43 mins agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
46 mins agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
52 mins agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
1 hr ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
3 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
4 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines