---विज्ञापन---

देश angle-right

माता वैष्णो देवी के भवन में पिस्टल लेकर पहुंची महिला, पुलिस ने किया ये खुलासा

जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक महिला पिस्तौल लेकर भवन तक पहुंच गई और किसी को कानोंकान खबर तक नहीं लगी। सूचना मिलने के फौरन बाद पुलिस ने मामले पर एक्शन लिया है।

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर के कटरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान एक महिला पिस्तौल लेकर भवन तक पहुंच गई। इससे श्रद्धालुओं में भी खलबली मच गई। इसे माता वैष्णो देवी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

खबरों की मानें तो महिला खुद को दिल्ली पुलिस का कर्मचारी बता रही थी। यह मामला 14 मार्च की रात का है, जब महिला को पिस्तौल के साथ पकड़ा गया। वहीं पिस्टल का लाइसेंस भी खत्म हो चुका है। मामले की सूचना फौरन रियासी पुलिस को दी गई और पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज कर ली है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme का ऐप लॉन्च, 5 स्टेप्स में जानें कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन?

पुलिस ने दिया बयान

घटना की जानकारी देते हुए रियासी के SSP परमिंदर सिंह ने बताया कि एक महिला माता वैष्णो देवी श्राइन के भवन में पिस्तौल लेकर चली गई थी। सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला पकड़ी गई। यह घटना 14-15 मार्च की रात को घटित हुई थी। महिला का नाम ज्योति गुप्ता है, जो खुद को दिल्ली पुलिस में कार्यरत बता रही थी।

---विज्ञापन---

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार महिला की पिस्तौल का लाइसेंस खत्म हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पिस्तौल भी पुलिस ने सीज कर दी है। कटरा के भवन पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत महिला पर कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- महाकुंभ का महाप्रयास सफल हुआ… लोकसभा में क्या बोले पीएम मोदी?

First published on: Mar 18, 2025 01:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola