Mata Vaishno Devi Live Darshan Suwidha: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। अब माता के भक्तजन श्री माता वैष्णो देवी के लाइव दर्शन अपने घर बैठे- बैठे कर सकते है। दरअसल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की अब सरकारी वेबसाइट पर अब लाइव दर्शन और द्विभाषी चैटबॉट की सुविधा की शुरुआत हो गई है। इस बात की जानकारी जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी। उपराज्यपाल ने मंदिर जाकर पहले माता वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने इस बात की घोषणा की।
लाइव दर्शन की सुविधा मिलेगी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घोषणा करते हुए कहा कि ‘अब माता के भक्त गर बैठ कर लाइव दर्शन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। भक्तों के लिए श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर माता के लाइव दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। श्राइन बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई एक खास पहल है।’ उन्होंने आगे कहा कि माता के भक्तों को लाइव दर्शन के अलावा श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर द्विभाषी इंटरएक्टिव चैटबॉट ‘शक्ति’ की भी सुविधा मिलेगी। इस द्विभाषी चैटबॉट के जरिए श्राद्धालुओं को तीर्थयात्रियों को प्रामाणिक जानकारी प्रदान की जाएगी, तीर्थयात्रियों से प्राप्त प्रश्नों और शिकायतों के समाधान किया जाएगा।
यह भी पढे़ं: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिवाली-छठ पूजा पर बिहार जाना हुआ आसान, चलेगी स्पेशल ट्रेनें
चैटबॉट की सुविधा
इस चैटबॉट के जरिए भक्त श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड की तरफ से दी जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं के बारे में भी पहले जानकारी दी जाएगी। बता दें कि, इसके जरिए कॉल सेंटर द्वारा हर महीने 20,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान की जा रही है।
इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा पर आधारित एक यात्रा गाइड पुस्तक ‘द भक्ति ऑफ शक्ति’ का भी विमोचन किया।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
48 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines