पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में हुई हालिया हिंसा और तनाव के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. बंगाल पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड माने जा रहे अधिवक्ता और एआईएमआईएम नेता मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है. मोफक्करुल की गिरफ्तारी तब हुई जब वो बागडोगरा एयरपोर्ट से राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोफक्करुल इस्लाम के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद से ही उसकी तलाश जारी थी. खुफिया जानकारी मिली थी कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सिलीगुड़ी के पास बागडोगरा हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला है. जिसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम ने जाल बिछाकर उसे टर्मिनल के पास से ही पकड़ लिया.
वकील है इस्लाम
बता दें कि इस्लाम पेशे से वकील है, जिसे कानून की अच्छी समझ है, फिर भी वह पुलिस की नजरों से बच नहीं सका. मोफक्करुल इस्लाम का राजनीतिक प्रोफाइल काफी सक्रिय रहा है.
ओवैसी की पार्टी का प्रमुख चेहरा है मोफक्करुल इस्लाम
बता दें कि मोफक्करुल इस्लाम असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का एक प्रमुख चेहरा है. उसने साल 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर दिनाजपुर जिले की इटाहार सीट से AIMIM के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था. जांच में ये भी सामने आया है कि पिछले दिनों सुजापुर और कालियाचक के आस-पास हुए विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व भी इस्लाम ही कर रहा था.
पुलिस को दी थी चुनौती
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में इस्लाम बेहद आक्रामक तेवर में जिले के आला अधिकारियों को धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में उसे कैमरे के सामने चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, ‘ओए डीएम, एसपी.. सीआईडी कहां हो? आईबी कहां है? तुम सब कहां हो? यहां आओ…’ प्रशासन के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी और भीड़ को उकसाने के बाद से ही वह पुलिस के राडार पर था.
फिलहाल जानकारी मिली है कि इस्लाम की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है. आरोप है कि सुजापुर में हुए विरोध प्रदर्शनों को प्लान करके उसी ने लीड किया था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हिंसा के पीछे कोई गहरी साजिश भी थी या यह अचानक भड़का हुआ आक्रोश था. फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है.
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
11 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
1 hr ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
2 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
6 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines