Maharashtra Pune Train News: महाराष्ट्र में आज सुबह पुणे आ रही पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना हुई। आज सुबह जैसे ही दौंड से पुणे के लिए डेमू ट्रेन निकली, एक कोच में अचानक आग भड़क गई, जिसमें जलकर कोच का काफी हिस्सा खाक हो गया। कोच में लगी आग देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। वहीं जैसे ही कोच में बैठे यात्रियों ने धुंआ उठते देखा और आग लगने की दुर्गंध आई, उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। दूसरे यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले पूरा कोच धुएं से भर गया था। RPF भी मौके पर पहुंची।
इस वजह से कोच में लगी आग
रेलवे के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि ट्रेन के कोच में आग बीड़ी की वजह से लगी, जो एक शख्स ने कोच के पास रखे ट्रेन के कूड़ेदान में फेंक दी थी। आग से कूड़ा सुलग गया और कोच धुएं से भर गया। कूड़ेदान में बीड़ी फेंकने वाला शख्स कोच में ही बैठा था। एक शख्स ने उसे बीड़ी फेंकते हुए देख लिया था। उसने RPF को शख्स के बारे में बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर शख्स ने बीड़ी फेंकने वाली बात कबूल ली तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हादसा सुबह करीब 8 बजे का है और पुणे जिले के येवत गांव के पास कोच में धुंआ भर गया था। घटनाक्रम में किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें: 250 हज यात्रियों के प्लेन के पहिए में लगी आग, चिंगारी और धुंआ देखकर लखनऊ एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
टॉयलेट में फंस गया था यात्री
प्रवक्त ने बताया कि घटनाक्रम के समय एक शख्स टॉयलेट में फंस गया था। धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा था, लेकिन उसको दरवाजा तोड़कर निकाल लिया गया। दौंड रेलवे पुलिस स्टेशन में हादसे का केस दर्ज कराया गया है। जांच करके रिपोर्ट रेलवे अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिस कोच में आग लगी थी, उसे ट्रेन से अलग करके बाकी ट्रेन को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। चेकिंग करने के बाद ही ट्रेन को यात्रियों के साथ आगे रवाना किया गया।
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
40 mins ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
56 mins agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
1 hr agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
2 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
2 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
3 hrs ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
7 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines