हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा, महिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में लगी आग, 3 नवजात बच्चों की मौत

आज सुबह एक अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने से हड़कंप मच गया और हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई है. 36 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जिनमें से 6 को मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
अस्पताल में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. (Credit- X)

महाराष्ट्र के अमरावती से आज सुबह दिल दहला देने वाली खबर आई. अमरावती के जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में भयंकर आग लगने से चीख पुकार मच गई. आग में झुलसने से 3 नवजात बच्चों की मौत होने की खबर है. आग आज सुबह करीब 3:30 बजे वेंटिलेटर में अचानक धमाका होने की वजह से लगी. वार्ड में 39 नवजात बच्चे थे, जिनमें से 36 नवजातों को बचा लिया गया, लेकिन 3 ने दम तोड़ दिया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने बच्चों को वार्ड से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. 6 बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी की हालत खतरे से बाहर है.

मृतक-घायल नवजातों के परिजनों में आक्रोश

मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की खबर फैलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी. चाइल्ड वार्ड में भर्ती नवजातों के परिजनों में चीख पुकार मच गई थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने उन्हें संभाला और सूझबूझ दिखाते हुए आग की लपटों से घरे वार्ड से नवजातों को सुरक्षित निकाला. लेकिन आग लगने की घटना से नवजातों के परिजनों में आक्रोश है और वे अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं. आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वहीं हादसे का पता चलते की अस्पताल प्रशासन के अधिकारी और डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे.

मध्य प्रदेश के चाइल्ड वार्ड में भी लगी थी आग

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भी आग लग गई थी. शुक्रवार-शनिवार की रात को चाइल्ड वार्ड की ‘वॉर्मर मशीन’ में आग लग गई थी, जिसमें 3 नवजात झुलस गए थे. तीनों घायल नवजातों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा रात करीब 2 बजे के करीब हुआ था, जब वॉर्मर मशीन के फिलामेंट में स्पार्किंग हुई और धुंआ निकलने लगा, जो देखते ही देखते आग की लपटों में बदल गया. अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया. ‘वॉर्मर मशीन’ का इस्तेमाल इलाज के दौरान मरीज के शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola