Maharashtra Massive Fire Burnt Alive Family: बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं, पूरा परिवार नींद के आगोश में था, अचानक जोरदार धमाका हुआ और घर में भीषण आग लग गई, जिसके कारण परिवार के 7 लोग मारे गए। आग में झुलसे लोग जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन कोई मदद करने अंदर तक नहीं आ पाया।
मरने वालों में जवान लड़कियां भी शामिल हैं। हालांकि बताया रहा है कि 2 लोग जिंदा जले हैं और 5 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है, लेकिन सातों शव बुरी हालत में मिले हैं, जिन्हें देखकर पुलिस का कहना है कि सातों की मौत जलने से हुई है। आग बुझने के बाद घर के अंदर जो मंजर देखने को मिला, पुलिस और फायर कर्मियों के भी दिल दहल गए।
यह भीषण अग्निकांड आज सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच महाराष्ट्र में हुआ। आग लगने की वजह चार्जिंग पर लगे बैटरी वाले वाहन में धमाका बताया गया है। ऐसे में अगर आप भी बैटरी चार्जिंग पर लगाकर सोते हैं तो सावधान हो जाएं, अनहोनी घट सकती है।
कपड़े की दुकान में चार्ज हो रहा था वाहन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संभाजीनगर में एक इमारत है, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े और टेलर की दुकान है। इस दुकान के अंदर ही एक बैटरी वाला वाहन चार्ज हो रहा था, जिसमें धमाका हुआ। कपड़े होने के कारण दुकान में आग लग गई। आग की लपटों ने ऊपर वाले फ्लोर भी अपनी चपेट में ले लिए।
शोर सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक इमारत में रहने वाले परिवार ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों ने फायर ब्रिगेड बुलाई और पुलिस को भी फोन किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग बुझाई, लेकिन तब तक लोग दम तोड़ चुके थे। सारा सामान भी जलकर राख हो गया था। पुलिस को बुरी तरह झुलसी लोगों की लाशें मिलीं।
पुलिस की लोगों से एहतियात बरतने की अपील
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले लोगों की पहचान आसिम वसीम शेख, परी वसीम शेख, वसीम शेख उम्र 30 साल, तन्वीर वसीम उम 23 साल, हमीदा बेगम उम्र 50 साल, शेख सोहेल उम्र 35 साल, रेशमा शेख उम्र 22 साल के रूप में हुई है। औरंगाबाद पुलिस कमिशन मनोज लोहिया के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
दुकान के अंदर एक एक्टिवा चार्ज हो रही थी, जो ओवचार्जिंग के कारण ब्लास्ट हो गई। मौके से वह स्कूटर भी बरामद हुआ है। ऊपर के दोनों फ्लोर पर 2 परिवार रहते थे, जिनकी मौत हो गई है। पूरी इमारत जलकर राख हो गई है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई करने में जुटी है। लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
51 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
58 mins agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines