Fire in ganpati pandal: महाराष्ट्र के पुणे में भगवान गणेश के पंडाल में पूजा के दौरान भीषण आग लग गई। मंगलवार देर शाम को घटना तब हुई, जब पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पूजा कर रहे थे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मशक्कत के बाद दोनों नेताओं को तुरंत बाहर निकाला। प्रशासन की ओर से बताया गया कि आग लोकमान्य नगर इलाके में अस्थायी पंडाल के ऊपरी हिस्से में लगी थी, जो बाद में विकराल हो गई।
डीसीपी थर्ड जोन सुहैल शर्मा ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के बाद समय रहते जेपी नड्डा को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से स्थिति पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था।
अतिथियों के स्वागत के लिए की गई थी आतिशबाजी
दमकल विभाग की ओर से कहा गया कि आग साने गुरुजी गणेश मित्र मंडल द्वारा लगाए गए पंडाल में लगी। हो सकता है कि आतिशबाजी के कारण आग भड़की हो। जैसे ही आग लगी, पुणे शहर के भाजपा अध्यक्ष धीरज घाटे और सिक्योरिटी गार्ड जेपी नड्डा को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति पंडाल से बाहर की ओर लेकर गए। जिसके तुरंत बाद बारिश आ गई।
जिससे आग पर काबू पा लिया गया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद नड्डा कोथरूड इलाके में भगवान गणेश के दूसरे पंडाल में आरती के लिए चले गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जो आतिशबाजी गणेश मंडल के सदस्यों की ओर से अतिथियों के स्वागत के लिए की गई थी। उसी के कारण आग लगी।
संबंधित खबरें
10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
28 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
49 mins agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
2 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
2 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
3 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
4 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
5 hrs ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
6 hrs agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines