जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन के पास जबरदस्त धमाका हुआ है. इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों पर भी असर पड़ा है. धमाके में आग लगने की भी जानकारी सामने आ रही है. ताजा अपडेट के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 8 लोग घायल हैं और 2 लोगों की मौत हो चुकी है.
इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो ब्लास्ट वाली जगह से थोड़ी ही दूर का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद पास के मकान की खिड़कियां तक जोर से हिल गईं. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ब्लास्ट के बाद लगी आग को बुझाने में लग गईं.
बताया जा रहा है कि फरीदाबाद में जब्त किए गए 2,900 किलोग्राम विस्फोटक की जांच फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एक ड्राइवर और कई पुलिसकर्मियों के साथ कर रही थी. जब विस्फोट हुआ, तब वे घटनास्थल पर नमूना ले रहे थे. अधिकारियों के हताहत होने की आशंका है. पुलिस के शुरुआती बयानों से संकेत मिलता है कि नमूना लेने की प्रक्रिया के दौरान विस्फोट आकस्मिक था. अभी मामले की जांच जारी है.
दिल्ली में हुआ था ब्लास्ट
राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने मेट्रो स्टेशन गेट नंबर एक के पास 10 नवंबर को भीषण धमाका हुआ था. इस धमाके की वजह से 12 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे. ब्लास्ट एक कार में हुआ था. मामले की जांच की जा रही थी. इस ब्लास्ट का कनेक्शन आतंकी साजिश से था. जम्मू-कश्मीर पुलिस इससे जुड़े मामले की जांच कर रही थी और इसी दौरान दिल्ली में ब्लास्ट की घटना हुई थी.
यह भी पढ़ें: Delhi Blast: धमाका करने 20 लाख जुटाए, आतंकियों में हुआ पैसों पर विवाद, जानें कहां से खरीदा ब्लास्ट का सामान?
बताया जा रहा है कि आतंकी मामले की जांच के दौरान जब्त किए गए विस्फोटकों को जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन के पास रखा गया था, जिसके नमूने लेने के लिए अधिकारियों की एक टीम पहुंची थी और इस दौरान धमाका हो गया.
संबंधित खबरें
पुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
2 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
2 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
3 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
4 hrs agoउपचुनाव LIVE: पुडुचेरी में NDA की सहयोगी AINRC जीती, बंगाल में BJP आगे
6 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
7 hrs agoLIVE: राष्ट्रपति ने 'इंडिया अलायंस' को आज रात 8 बजे दिया मुलाकात का वक्त
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
15 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines