पाकिस्तान और POK में भारत के ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार भी खत्म हो गया है। यह जानकारी BBC के हवाले से सामने आई है। मसूद अजहर ने BBC उर्दू को बताया कि भारत की एयर स्ट्राइक के बाद मसूद अजहर ने अपना बयान जारी किया है। मसूद अजहर ने यह बताया है कि भारत के हमले में उसके घर के 10 लोगों के मौत होने की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, मसूद ने खुद बताया है कि उसकी पत्नी और 3 बेटे भी मारे गए हैं। उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 4 गुर्गे भी हमले में मारे गए हैं। मसूद ने अपनी गीदड़भभकी भी दोहराई कि भारत से खून के एक-एक कतरे का बदला लिया जाएगा। मसूद अजहर के परिवार के मरने वाले 10 लोगों में से 5 बच्चे शामिल हैं। कुछ महिलाओं के भी मरने की खबर है। मसूद का भाई और बहनोई भी स्ट्राइक में ढेर हो गए हैं।
मसूद अजहर का बयान
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि भारत से बहवलपुर में सुभानल्लाह जामा मस्जिद पर हमले में उनके परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी सहयोगी मारे गए हैं। बुधवार को उनके द्वारा जारी एक बयान में दावा किया गया है कि मृतकों में मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन, उनके पति, मसूद अजहर के भतीजे और उनकी पत्नी, एक और भतीजी और उनके परिवार की 5 बच्चे शामिल थे। मसूद अजहर और उनकी मां के एक करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं, जबकि मंगलवार रात हमले में 2 अन्य करीबी सहयोगी मारे गए थे।
मसूद अजहर ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की और कहा कि उनके अत्याचारों और क्रूरता ने सभी हदें तोड़ दी हैं, अब कोई दया की उम्मीद न रखे। बता दें कि हाफिज मसूद अजहर पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और प्रमुख हैं। उनका नाम तब सुर्खियों में आया, जब 1995 में कश्मीर में 6 विदेशी पर्यटकों का अपहरण हुआ। मामले में उसका और उसके आतंकी संगठन का नाम आया।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
21 mins agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
38 mins agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
4 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
5 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
5 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
6 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
6 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
7 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines